गाँस

गाँस के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

गाँस के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रोक-टोक, बाधा, प्रतिरोध, बंधन, रुकावट

    उदाहरण
    . सब गाँस फाँस मिटाय दास हुलास ज्ञान अखंड़ के। नहिं नास तेहि इतिहास सुनि सो आदि अंत प्रचंड़ के।

  • गँसने या गाँसने का भाव
  • बैर, द्वेष, ईर्ष्या, मनोमालिन्य

    उदाहरण
    . बिथुरय़ो जावक सौति पग, निरखि हँसी महि गाँस। सकल हँसौंही लखि लियौ आधी हँसी उसास।

  • हृदय की गुप्त बात, भेद की बात, रहस्य

    उदाहरण
    . बहू बात साँची याकी गाँस एक और सुनो साधु को न हँसे कोऊ यह मैं बिचारी है। . जोबन दान लेहिंगे तुम सों। चतुराई मिलवति है हम सों। इनकी गाँस कहा री जानो। इतनी कही एक जिय मानो।

  • गाँठ, फंदा, गठन, बनावट, जमावट

    उदाहरण
    . इतने सबै तुम्हारे पास। निरखि न देखहु अंग अंग सब चतुराई को गाँस।

  • तीर, बरछी, भाले आदि हथियारों का नुकीला फल, हथियार की नोक

    उदाहरण
    . कोटिन मनोज की बनीज जाके आगे पुनि दबति कलानिधि की खोज को न काढ़ी हैँ। रघुनाथ हेरि सोई हरखि हरिननैनी गहै गाँस पैनी रीझ बतरस बाढ़ी है।

  • काँटे का वह टुकड़ा जो शरीर के अंदर रह गया हो और बहुत कष्ट देता हो
  • मन में खटकने या चुभने वाली बात

    उदाहरण
    . प्रीतम के उर बीच भये दुलही को विलास मनोज की गाँसी।

  • देख-रेख, निगरानी
  • संकट

गाँस के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

गाँस के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a loop
  • an obstruction

गाँस के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नियंत्रण, डर

गाँस के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बैर-विरोध, ईर्ष्या एवं प्रतिशोध, द्वेष पाले रहना

गाँस के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मन में छुपा हुआ क्रोध, क्रोध-बैर या प्रतिहिंसा का हल्का भाव

गाँस के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बरछी आदि हथियारों का नुकीला फल, नोक

    उदाहरण
    . उर अंतर प्रेम की गाँस गसी।

  • व्यंग्य, रहस्य

    उदाहरण
    . गाँस गॅसीली ए बातें टिपाइए।

  • प्रतिरोध, फंसावड़ा

    उदाहरण
    . न कौन गाँस तं प्यो कर तो तलास ते।

  • भेदभाव

    उदाहरण
    . जिनकै बस भू अकास मल्ल करत गाँस नास।

  • चाल

    उदाहरण
    . सूर भनहिं मन कहति जसोदा, तरुनि पदावति गांस।

  • ईर्ष्या

    उदाहरण
    . तकि तरुनाई गाँस गहि, ननदी पढ़यो कवित्त।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा