गहन

गहन के अर्थ :

गहन के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • घना. निवाला. 2. दुर्गम, कठिन
  • ग्रहण. (सूर्य, चन्द्र)

गहन के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • deep
  • intricate
  • impregnable
  • obscure
  • mysterious, dense
  • inaccesible

गहन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • गंभीर, इतना या ऐसा गहरा जिसकी थाह जल्दी न मिले (जलाशय), गहरा, अथाह

    उदाहरण
    . पंडित सुनील का ज्ञान गहन है। . गहन सागर में कई अनमोल रत्न छिपे हैं। . गहन जलाशय, गहन ताल या दह।

  • (स्थान) जिसमें प्रवेश करना बहुत ही कठिन हो, दुर्गम, घना, दुर्भेद्य

    उदाहरण
    . गहन वन, गहन पर्वत।

  • जो आसान न हो, कठिन, दुरूह

    उदाहरण
    . इस गहन समस्या का समाधान शीघ्र ही खोजना होगा। . गहन विषय।

  • जिसके अवयव या अंश पास-पास या सटे हों या जो बहुत पास-पास हों, निविड़, घना

    उदाहरण
    . गहन अंधकार। . शिकार गहन वन में प्रवेश कर गया और शिकारी ख़ाली हाथ लौट आया।

  • जिसमें सोच की गहराई हो

    उदाहरण
    . इस तथ्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए गहन अध्ययन आवश्यक है।

  • जो जल्दी समझ में न आए

    उदाहरण
    . इस गहन प्रश्न का उत्तर प्रश्नकर्त्ता से ही पूछना उचित होगा।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • गहराई, थाह
  • दुर्गम स्थान, अंधकारपूर्ण स्थान
  • वन या कानन में गुप्त स्थान, कुंज, निकुंज

    उदाहरण
    . गहन उजारि सुत मारि तब, कुशल गये कीस वर बैरिखा को।

  • दुःख, कष्ट, विपत्ति
  • जल, सलिल
  • गुफा, कंदरा
  • छिपने या लुकने की जगह
  • एक आभूषण
  • ईश्वर, परमात्मा
  • देखिए : 'ग्रहण'

    उदाहरण
    . गहन लाग देखु पुनिम क चंद।

  • कलंक, दोष
  • बंधक, रेहन

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पकड़, पकड़ने का भाव
  • हठ, ज़िद्द, अड़, टेक

    उदाहरण
    . एकै गहन धरी उन हठ करि मेटि वेद विधि नीति। गोपवेश निज सूरश्याम ले रही विश्ववर जीति।

  • जोते हुए खेत से घास निकालने का एक औज़ार, पाँची, पाँजी

    विशेष
    . इसमें दो ढाई हाथ लंबी लकड़ी के नीचे की ओर पतली नुकीली खूँटिया गड़ी रहती हैं और ऊपर एक सीधी लकड़ी जड़ी रहती है जिसमें मुठिया लगी रहती है। खेत जोते जाने पर इसे बैलों के जुआठे में बाँधकर खेत में फिराते हैं और ऊपर से मुठिया से दबाए रहते हैं।

  • वह हल्की जुताई जो पानी बरसने पर धान के बोए हुए खेतों में की जाती है, बिदहनी

गहन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गहन के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • ग्रहण

  • धना, गंमभीर

गहन के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • ग्रहण

गहन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ग्रहण, गहन रूप भी पाया जाता है

गहन के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • गहरा, गंभीर

    उदाहरण
    . गहन बिपिन गिरि गैल के।

  • दुर्गम
  • कठिन
  • घना, निविड़
  • ज़िद्द, हठ, टेक

पुल्लिंग

  • पकड़ने या ग्रहण करने की क्रिया

    उदाहरण
    . तिन्हों के गहन को घावे।

  • गिरवी, बंधक
  • सूर्य और चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण

    उदाहरण
    . सुनि के गहन लोग देख सबै धाइ कै।

गहन के मगही अर्थ

संज्ञा

  • सूर्य अथवा चंद्रग्रहण
  • पकड़ने की क्रिया, पकड़
  • कलंक, दोष

विशेषण

  • घना
  • गंभीर, गहरा
  • कठिन

गहन के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • घन
  • गंभीर
  • तीव्र, तेज़

संज्ञा

  • सूर्य और चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण

Adjective

  • dense
  • sharp, tense

Noun

  • eclipse

अन्य भारतीय भाषाओं में गहन के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

गहरा - گہرا

घना - گھنا

दुशवार - دشوار

पंजाबी अर्थ :

डूंघा - ਡੂੰਘਾ

संघणा - ਸੰਘਣਾ

ओखा - ਓਖਾ

गुजराती अर्थ :

सघन - સઘન

घट्ट - ઘટ્ટ

दुर्गम - દુર્ગમ

गहन - ગહન

कोंकणी अर्थ :

उपाट

कठीण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा