गणेश

गणेश के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गणेश के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिंदुओं के एक प्रधान देवता जिनका सारा शरीर मनुष्य का है और सिर हाथी का सा है

    विशेष
    . गणेश के चार हाथ और एक दाँत है। तोंद निकली हुई है। सिर में तीन आँखें और ललाट पर अर्धचंद्र है। ये महादेव के पुत्र माने जाते हैं। इनकी सवारी चूहा है। पुराणों में लिखा है कि पहले इनका सिर मनुष्य का सा था; पर शनैश्चर की दृष्टि पड़ने से इनका सिर कट गया। इस पर विष्णु ने एक हाथी के सिर को काटकर इनके धड़ पर जोड़ दिया। एक बार ये परशुराम जी से भिड़े, जिस पर परशुराम जी ने इनका एक दाँत परशु से तोड़ डाला। किसी-किसी पुराण में लिखा है कि दाँत रावण ने उखाड़ा था। किसी के मत से बीरभद्र या कार्तिकेय ने दाँत तोड़ा था। इसी प्रकार सिर सटने के विषय में भी मतभेद है। गणेश महादेव के गणों के अधिपति हैं। पुराणों का कथन है कि जो शुभ कार्यों के आरंभ में इनकी पूजा नहीं करता, उसके कामों में ये विघ्न कर देते हैं। इसीलिए समस्त मंगल कामों में इनकी पूजा होती है। यह बड़े लेखक भी हैं। ऐसा प्रसिद्ध है कि व्यास के महाभारत को पहले पहल इन्हीं ने लिखा था। इनके हाथों में पाश, अंकुश, पदम और परशु है। ये हिंदुओं के पंचदेवों अर्थात् पाँच प्रधान देवताओं में हैं।


विशेषण

  • गणों का मालिक, गण का स्वामी, गण में जो प्रधान हो

गणेश के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a popular Hindu deity believed to be the god of wisdom symbolising auspiciousness

गणेश के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गणेश, गणपति, हाथी के मुंह का व मानव शरीर का निवि- घ्नता का प्रतीक एक देवता विनायक

गणेश के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिव-पार्वती के पुत्र, गणपति, प्रथम के पूज्य हिन्दू देवता

Noun, Masculine

  • son of Shiva-Parvati, believed to be god of wisdom, remover of all hindrances or problems.

गणेश के ब्रज अर्थ

गनेश

पुल्लिंग

  • गणपति , गजानन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा