गरीब

गरीब के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

गरीब के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • दरिद्र, धनहीन

गरीब के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • poor
  • meek
  • humble

गरीब के हिंदी अर्थ

ग़रीब

विशेषण

  • जिसके पास धन न हो या धन की कमी हो, दरिद्र, निर्धन, अकिंचन, कंगाल, मुफ़लिस, लाचार

    उदाहरण
    . दे दो, ग़रीब आदमी का भला हो जाएगा।

  • दीन, नम्र, विनम्र, दीनहीन

    उदाहरण
    . कोटि इंद्र रचि कोटि बिनासा। मोहि गरीब की केतिक आसा। . देखियत भूप भोर कैसे उड़गन गरत गरीब गलानि है। तेज प्रताप बढ़त कुँअरिन को जदपि सकौची बानि है।

  • विदेशी, परदेशी
  • मुसाफ़िर, सफ़र करने वाला
  • बेचारा, निरुपाय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संगीत में एक आधुनिक राग जो मुकाम राग का पुत्र माना जाता है
  • निर्धन व्यक्ति

    उदाहरण
    . सेठ मनोहरदास सदा ग़रीबों की मदद करते हैं।

गरीब के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गरीब के विलोम शब्द

संपूर्ण देखिए

गरीब के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • निर्धन, मुफलिस. 2. दीनहीन, बेचारा

गरीब के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • निर्धन, दरिद्र

Adjective

  • poor, moneyless

गरीब के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • निर्धन
  • सीधा, सरल स्वभाव वाला

गरीब के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • निरुपाय

    उदाहरण
    . जानती पीर गरीबन की।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • ग़रीब व्यक्ति, धनहीन व्यक्ति

गरीब के मगही अर्थ

विशेषण

  • निर्धन, कंगाल
  • बेसहारा, असहाय

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ग़रीबी

गरीब के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • निर्धन

Adjective

  • poor

गरीब के मालवी अर्थ

विशेषण

  • निर्धन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा