गठिया

गठिया के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

गठिया के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • bundle, bale, package
  • bag, sack
  • gout, rheumatism

गठिया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह बोरा या दोहरा थैला जिसमें व्यापारी अन्न आदि भरकर घोड़े या बैल की पीठ पर लादते हैं, खुरजी
  • पोटली, छोटी गठरी
  • कोरे कपड़े के थानों की बँधी हुई बड़ी गठरी, टोकरा, गट्टा
  • एक रोग जिसमें जाड़ों में विशेषकर घुटनों में सूजन और पीड़ा होती है

    विशेष
    . जिस अंग में यह रोग होता है वह अंग फैल नहीं सकता और जकड़ जाता है। इसमें कभी-कभी ज्वर और सन्निपात भी हो जाता है जिससे रोग शीघ्र मर जाता है। वैद्यक में वायुविकार इसका कारण माना जाता है। उपदेश, सूजाक आदि के कारण भी एक प्रकार की गठिया हो जाती है।

    उदाहरण
    . एक तो वह वृद्ध है दूसरे गठिया से पीड़ित है।

  • पौधों या वृक्षों का एक रोग जिसमें डालियों का बढ़ना बंद हो जाता है

    विशेष
    . इसमें पत्तियाँ सिकुड़कर ऐंठ जाती हैं। नई पत्तियाँ धनी और परस्पर लिपटी हुई निकलती हैं। यद्यपि यह रोग आम आदि बड़े पेड़ों में भी होता है पर फसली पौधों में बहुत देखा जाता हैं। उरद, मूँग तथा कुम्हड़ा, कड़ड़ी, करैला आदि तरकारियों में यह रोग प्रायः लग जाता है।

गठिया के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गठिया के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

गठिया के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हड्डी के जोड़ में दर्द होना, बोरा जिसमें व्यापारी लोग बैल या घोड़े पर लाधते हैं

गठिया के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गठिया रोग, ग्रन्थि रोग, शरीर के अवयवों के जोड़ पर होने वाला दर्द, बात रोग, संधिवात

गठिया के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • बंधा हुआ बोझा
  • एक विशेष प्रकार की बीमारी जिसमें जोड़ों में दर्द होता है

गठिया के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक रोग जिसमें जोड़ों में सूजन तथा पीड़ा होती है

गठिया के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • हड्डियों की सूजन का एक रोग, जो जोड़ों में बड़ी पीड़ा और सूजन उत्पन्न करता है
  • गठरी
  • ग्रंथि, गाँठ

गठिया के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक रोग जिसमें जोड़ों में सूजन और पीड़ा होती है

    उदाहरण
    . गठिया के मारे उठल- चलल दुलम भइल बा।

Noun, Feminine

  • arthritis.

गठिया के मगही अर्थ

संज्ञा

  • शरीर के जोड़ों में दर्द होने का एक वात रोग, गँठिया
  • गांठ
  • गठरी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा