घना

घना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - घिना

घना के अवधी अर्थ

  • घृणा

घना के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • dense, thick
  • intensive (as cultivation)
  • compact

घना के हिंदी अर्थ

घणा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्री

    उदाहरण
    . तिहारी घना ने भैया बदनि बदी ई तुमैं र्दुगी गरे की दुलरी औरु कमारी की तगड़ी।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रुद्रजटा
  • भाषपर्णी
  • एक प्रकार का वाद्य

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पेड़ों का समूह, जंगल

    उदाहरण
    . तिण पइ घोड़ा अति घणा बेच्या लाख लवंत।


विशेषण

  • (वस्तु) जिसके विभिन्न अंश, अवयव या कण इस प्रकार आपस में मिल या सट गये हों कि वह अविभिन्न समूह जान पड़े, पास-पास स्थित, सघन, गझिन, गुंजान, जैसे—घना जंगल, घने बाल, घनी बुनावट

    उदाहरण
    . वह घनी बस्ती में रहता है।

  • जिसमें निकटता या घनिष्टता हो, घनिष्ठ, नज़दीकी, निकट का

    उदाहरण
    . हमारा उनका बहुत घना संबंध है।

  • बहुत अधिक, ज़्यादा

    उदाहरण
    . उतै रुखाई है धनी, थोरी मुख पै नेह।

  • जिसमें बहुत गाढ़ापन हो, गाढ़ा, प्रगाढ़

    विशेष
    . संख्या की अधिकता सुचित करने के लिए इस शब्द के बहुवचन रूप 'घने' का प्रयोग होता है।

    उदाहरण
    . अति कड़ुआ खट्टा घना रे वाको रस है भाई।

घना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

घना के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • गहरा, अधिक संख्या में, सघन
  • घनिष्ठ

घना के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • धोये हुए गेहूँ
  • विवाह के समय गेहूँ, जौ आदि भिगोकर कूटने की एक रस्म

विशेषण

  • जो पास-पास हो, सघन

घना के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सूपा में एक बार में फटकने योग्य अनाज की मात्रा घान, एक बार में जितना सामान हाथ में या बर्तन में लिया जा सके

घना के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • सघन, बहुत अधिक

    उदाहरण
    . को संकट सहाइ करिब को, मेट बिघन घना।

घना के मगही अर्थ

विशेषण

  • सघन, विरल नहीं
  • घनिष्ठ, आत्मीय, अपना

घना के मालवी अर्थ

घणा

  • बहुत, ख़ूब, अधिक

अन्य भारतीय भाषाओं में घना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

घना - گھنا

गहरा - گہرا

निहायत - نہایت

पंजाबी अर्थ :

संघणा - ਸੰਘਣਾ

घणा - ਘਣਾ

गुजराती अर्थ :

घन - ઘન

गाढ - ગાઢ

घणुं - ઘણું

कोंकणी अर्थ :

दाट

गडद

अतिशय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा