घेरा

घेरा के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

घेरा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • घेरने की क्रिया या भाव
  • घिरा स्थान
  • चारों ओर की दीवाल आदि की सीमा
  • फैलाव
  • गिरफ़्त, पकड़
  • आहाता, बाड़ा, घोरानी

घेरा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a siege
  • an encirclement, enclosure, cordon
  • fence
  • skirt
  • girth
  • circumference
  • rim

घेरा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चारों ओर की सीमा, किसी तल के सब ओर के बाहरी किनारे, लंबाई-चौड़ाई आदि का सारा विस्तार या फैलाव, निर्धारित सीमा, परिधि

    उदाहरण
    . वह बग़ीचा दो मील के घेरे में है। . उस घेरे के अंदर मत जाओ। . इस अँगरखे का घेरा बहुत कम है।

  • चारों ओर की सीमा की माप का जोड़, परिधि का मान, परिधि का माप

    उदाहरण
    . इस बग़ीचे का घेरा दो मील है।

  • किसी वस्तु या वस्तुओं का वह मंडलाकार रूप या समूह जो किसी दूसरी वस्तु को चारों ओर से घेरे हुए हो (दीवार या बाँसों का घेरा आदि ), वह जो किसी जगह को चारों ओर से घेरे हो
  • घिरा हुआ स्थान, हाता, मंडल

    उदाहरण
    . उस घेरे के अंदर मत जाना।

  • किसी लंबे ओर घन पदार्थ की चौड़ाई और मोटाई का विस्तार, पेटा

    उदाहरण
    . इस धरन का घेरा 50 इंच है।

  • सेना का किसी दुर्ग या गढ़ को चारों ओर से छेंकने का काम, चारों ओर से आक्रमण, मुहासरा

    विशेष
    . घेरा डालना, घेरा पड़ना

  • किसी वस्तु, स्थान आदि को चारों ओर से घेरने की क्रिया या भाव
  • गोलाई में खड़ा होकर बना वृत्त
  • कमीज़ या कुरते का घेरा

घेरा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फैलाव, चारो ओर की सीमा घिरा हआ स्थान

घेरा के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चारों ओर से बनाई हुई दीवार या लकड़ी, काँटे आदि की रोकथाम

घेरा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चारों ओर से बनाई हुई दीवार या काँटेदार तार आदि की रोक-थाम

घेरा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चारों ओर की सीमा, परिधि
  • चारों ओर से घेरने का काम

घेरा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • देखिए : 'बेढ़'
  • देखिए : 'घिउरा'

अन्य भारतीय भाषाओं में घेरा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

घेरा - گھیرا

हलक़ा - ہلکا

पंजाबी अर्थ :

घेरा - ਘੇਰਾ

गुजराती अर्थ :

घेरो - ઘેરો

कोंकणी अर्थ :

घेरो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा