गिनी

गिनी के अर्थ :

  • स्रोत - अंग्रेज़ी

गिनी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a guinea (a British gold coin)

गिनी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोने का एक सिक्का जिसका व्यवहार इंग्लैंड में सन् 1663में आरंभ हुआ था और सन् 1813 में बंद हो गया, ब्रिटेन में प्रचलित एक प्रकार का सोने का सिक्का जो इक्कीस शिलिंग का होता था

    विशेष
    . यह सिक्का पहले पहल अफ़्रीक़ा महाद्वीप के 'गिनी' नामक देश से आए हुए सोने से बनाया गया था, इसी से इसका यह नाम पड़ा। भारत में प्रायः लोग आजकल के प्रचलित पाउंड या सावरेन को ही भूल से गिनी कहा करते हैं।

  • पश्चिमी अफ़्रीक़ा का एक देश

    उदाहरण
    . गिनी ने फ्रांस से सन् उन्नीस सौ अट्ठावन में स्वतंत्रता प्राप्त की।

  • एक पक्षी

    उदाहरण
    . गिनी मूलतः अफ़्रीक़ा में पाया जाता है।

गिनी से संबंधित मुहावरे

गिनी के अवधी अर्थ

गिन्नी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोने का सिक्का जिसे अंग्रेजी में गिनी कहते हैं

गिनी के कन्नौजी अर्थ

गिन्नी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोने का सिक्का

गिनी के कुमाउँनी अर्थ

गिन्नी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोने का एक तोले का सिक्का जो एक पौंड से एक शिलिंग से अधिक होता था, संभवतः ब्रिटिश गायना या गिनी से प्रचलित, प्रथम विश्वयुद्ध तक इसका मूल्य तेरह रुपए था

गिनी के गढ़वाली अर्थ

गिन्नि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोने का सिक्का, गिन्नी

Noun, Feminine

  • a gold coin.

गिनी के बज्जिका अर्थ

गिन्नी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोने का सिक्का

गिनी के बुंदेली अर्थ

गिन्नी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक ब्रिटिश सिक्का जो सोने का होता था, भारत में अंग्रेजी राज्य के समय स्वर्ण बाजार में निश्चित मात्रा में मिलावट वाले सोने के रूप में इसकी मान्यता थी

गिनी के मगही अर्थ

गिन्नी, गनि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मुहर दिया सोने का सिक्का, मुहर
  • सोने का सिक्का, गिन्नी
  • रुपया रखने का टाट का थैला

गिनी के मैथिली अर्थ

गिन्नी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ब्रिटिश शासन की एक स्वर्णमुद्रा
  • गिन्नी में व्यवहृत मिश्रित सोना

Noun, Feminine

  • guinea.
  • guinea metal

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा