गोधन

गोधन के अर्थ :

गोधन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • cattle wealth

गोधन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • गौओं का समूह, गौओं का झुंड

    उदाहरण
    . कमल नयन घनश्याम मनोहर सब गोधन को भूप।

  • गौ रूपी संपत्ति

    उदाहरण
    . गोधन, गजधन, बाजिधन, और रतनधन खान। जब आवे संतोषधन, सब धन धूरि समान।

  • एक प्रकार का तीर जिसका फल चौड़ा होता है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोवर्द्धन पर्वत

    उदाहरण
    . अलि गोधन पूजा को उमह्यो ब्रज मोहिं चढ़ी तप सोगन तें।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का पक्षी

    विशेष
    . यह पक्षी सारे एशिया, यूरोप और अफ्रीका में पाया जाता है। इसकी चोंच लाल, सिर भूरा और पैर हरे होते हैं। य़ह प्रायः जलाशयों के निकट रहता और 5 से 9 तक अंडे देता है।

गोधन के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खटकिनों द्वारा क्वार-कातिक में गाया जानेवाला लंबा गीत जिसमें दुखपूर्ण गाथा है

गोधन के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • गोबर्धन पूजा

गोधन के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • गौओं का झुंड; गौ रूपी धन; बाण विशेष

पुल्लिंग

  • गोवर्धन पर्वत

    उदाहरण
    . पूजन चले गोप गिरि गोधन, आगे करि लिये अपने गोधन ।

गोधन के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • पशुधन, मवेशी; मथुरा के पास का गोबर्द्धन पर्वत जिसे कृष्ण ने उठाया था; गोबरधन पूजा का पर्व; गोधन; कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाया जाने वाला भइया दूज का पर्व

गोधन के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • गोबरसँ बनाओल गोवर्धन पर्वतक प्रतिकृति, जकर पूजा कार्तिक शुक्ल पड़ीब दिन होइत अछि

Noun

  • a cow dung model of गोवर्धन hill worshipped on the first day of waxing moon in कार्तिक।

गोधन के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गौएँ, गौरूपी धन, गायों से प्राप्त मल, मूत्र, बछड़ा बछड़ी आदि धन।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा