गोखरू

गोखरू के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - गोखुरू

गोखरू के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का क्षुप

    विशेष
    . इसमें चने के आकार के कड़े और कँटीले फल लगते हैं। ये फल औषिधि के काम में आते हैं और वैद्यक में इन्हें शीतल, मधुर, पुष्ट, रसायन, दीपन और काश, वायु, अर्श और ब्रणनाशक कहा है। यह फल बड़ा और छोटा दो प्रकार का होता है। कहीं-कहीं ग़रीब लोग इसके बीजों का आटा बनाकर खाते हैं।

    उदाहरण
    . गाय के शरीर पर गोखरू चिपक गए हैं।

  • गोखरू के फल के आकार के धातु के बने हुए गोल कँटीले टुकड़े

    विशेष
    . ये प्राय; मस्त हथियों को पकड़ने के लिए उनके रास्ते में फैला दिए जाते हैं और जिनके पैरों में गड़ने के कारण हाथी चल नहीं सकते। शत्रुसेना की गति रोकने के लिए भी पहले ऐसे ही काँटे बिछाए जाते थे।

    उदाहरण
    . पगडंडी के दोनों ओर बहुत गोखरू हैं। . पैर में गोखरू चुभ गया।

  • गोटे और बादले के तारों से गूँथकर बनाया हुआ एक प्रकार का साज़ जो स्त्रियो और बालकों के कपड़ों में टाँका जाता है
  • कड़े के आकार का एक प्रकार का आभूषण जो हाथों और पैरों में पहना जाता है
  • तलवे, हथेली आदि में पड़ा हुआ वह घट्ठा जो काँटा गड़ने के कारण होता है
  • एक तरह की पायल जिसमें गोखरू के बीज के समान अलंकरण होता है

    उदाहरण
    . उसका गोखरू कहीं खो गया है।

  • एक प्रकार का कर्णाभूषण जो गोखरू के बीज के समान होता है

    उदाहरण
    . मेरी दादी के पास गोखरू थे।

  • गाय का खुर

गोखरू के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a medicinal plant and its thorny fruit
  • corn (on one's feet)
  • caltrop

गोखरू के गढ़वाली अर्थ

गोखरु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोखरू, एक कांटेदार औषधीय घास का बीज

Noun, Masculine

  • a medicinal plant & its thorny fruit or seed. Ruellia longifolia.

गोखरू के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक छोटा कँटीला पौधा या फल हाथ का एक आभूषण

गोखरू के ब्रज अर्थ

गोखुरू

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का काँटा, एक कॅँटीला फल जो चने के आकार का होता है

    उदाहरण
    . काँटे बहोत गोखरू बूड़े, फारत सिंह परायो तनौ ।

गोखरू के मगही अर्थ

संज्ञा

  • जाड़े में उगने वाला एक क्षूप जिसमें चने की ढेंढ़ी जैसे काँटेदार फल होते हैं तथा छुए जाने पर कपड़ों में चिपक जाते हैं
  • हथेली और तलवों में होने वाला एक चर्म रोग, अपरस
  • गोटा चढ़ाया चमकदार साज़

गोखरू के मैथिली अर्थ

  • देखिए : 'गोखुरा'

गोखरू के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हाथ की कलाई का आभूषण
  • पाँव की कीलें, गोखरू का काँटा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा