गोकुल

गोकुल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - गोकल

गोकुल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गौओं का झुंड, गोसमूह

    उदाहरण
    . ग्वाला गोकुल के पीछे-पीछे चल रहा है।

  • गौओं के रहने की जगह, गोशाला, खरिक
  • एक प्राचीन गाँव

    विशेष
    . यह वर्तमान मथुरा से पूर्व दक्षिण की ओर प्राय: तीन कोस दूर जमुना के दूसरे पार था और इसे आजकल महाबन कहते हैं। श्रीकृण्षचंद्र ने अपनी बाल्यावस्था यही बिताई थी। आजकल जिस स्थान को गोकुल कहते हैं वह नवीन और इससे भिन्न है।

    उदाहरण
    . आधुनिक युग में गोकुल हिंदुओं के लिए एक धार्मिक और पवित्र स्थान है।

  • (पुराण) मथुरा के पास का एक प्रसिद्ध गाँव जो कृष्ण के बचपन से संबंधित है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • 'गोकुल'

    उदाहरण
    . ब्रह्मा कहै सुर सकल सों, गोकल हरि अवतार।

गोकुल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गोकुल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वृन्दावन के पास का एक गाँव

गोकुल के बुंदेली अर्थ

गोकल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मथुरा के पास का एक गाँव जिसे अब महावन कहते हैं, गोकुल

गोकुल के ब्रज अर्थ

गौकुल

पुल्लिंग

  • गो वृंद, गौओं का झुंड, गायों का समूह

    उदाहरण
    . गोकुल की गैल गैल, गैल गैल ग्वालिन की।

  • गोशाला
  • उस गाँव का नाम जहाँ श्रीकृष्ण नंद बाबा के घर में रहे थे

गोकुल के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • माए-बड़दक बथान

Noun

  • cow-pen.

गोकुल के मालवी अर्थ

गोकल, गोकळ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्रजभूमि का गाँव, गौ का समूह, गौशाला

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा