गोमती

गोमती के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गोमती के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक नदी जो शाहजहाँपुर की एक झील से निकलकर सैदपुर के पास गंगा में मिली है, वाशिष्ठी
  • टिपरा (बंगाल) की एक छोटी नदी
  • एक देवी जिनका प्रधान स्थान गोमंत पर्वत पर है
  • एक वैदिक मंत्र
  • ग्यारह मात्राओं का एक छंद, जैसे,—पुत्रबंधु पुत्रजे, राम ब्याह कै तिते, फेरि धाम आइए, चित्त मोद ढाइए

गोमती के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रसिद्ध नदी

गोमती के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मध्य देश की एक नदी जो बनारस और गाजीपुर जिले की सीमा पर गंगा में मिलती है

गोमती के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • नदी विशेष

गोमती के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • एक नदी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा