गोरोचन

गोरोचन के अर्थ :

गोरोचन के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पीले रंग का एक प्रकार का सुगंधित द्रव्य जो गौ के पित्ताशय से निकलता है

    विशेष
    . यह अष्टगंध के अंतर्गत है और बहुत पवित्र माना जाता है। कभी-कभी यह लड़कों की घोंटी में भी पड़ता है और इसका तिलक लगाया जाता है। तांत्रिक इसे मंगलजनक, कांतिदायक, दरिद्रतानाशक और वशीकरण करने वाला मानते हैं। वैद्यक में इसे शीतल, कडुआ और विष, उन्माद, गर्भस्रव, नेत्ररोग, कृमि, कुष्ठ और रक्तविकार को दूर करने वाला माना गया है। कुछ लोगों का विश्वास है कि यह गौ के मस्तक का पित्त है; अथवा गौ में इसे उत्पन्न करने के लिए उसको बहुत दिनों तक केवल आम की पत्तियाँ खिलाकर रखते हैं। जिससे उसको बहुत कष्ट होता है; पर ये बातें ठीक नहीं हैं।

    उदाहरण
    . तिलक भाल पर परम मनोहर गोरोचन को दीनों। . चुपरि उबटि अन्हवाई कै नयन आजे रचि रचि तिलक गोरोचन को कियो है।

गोरोचन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

गोरोचन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खिरचा, गाय का नया दूध गोलोच

गोरोचन के ब्रज अर्थ

गोरोचना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पीले रंग का एक सुंगधित द्रव्य

गोरोचन के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पीले रंग की तिलक लगाने की एक सुगंधित वस्तु जो गाय के पित्त से निकलती है

गोरोचन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पीला सुगंधित द्रव्य जो गौ के पित्ताशय से निकलता है

Noun, Masculine

  • yellow substance obtained from cow's bile

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा