ग्राम

ग्राम के अर्थ :

ग्राम के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी गाँव में रहने वाले लोग, छोटी बस्ती, गाँव
  • मनुष्यों के रहने का स्थान, बस्ती, आबादी, जनपद
  • समूह, राशि, ढेर

    विशेष
    . इस अर्थ में यह शब्द केवल यौगिक शब्दों के अंत से आता है। जैसे—गुणग्राम।

    उदाहरण
    . सिगरे राज समाज के कहे गोत्रगुण ग्राम। देश सुभाव प्रभाव अरु कुल बल विक्रय नाम।

  • शिव
  • जाति
  • संगीत में सात स्वरों का समूह

    विशेष
    . संगीत में सुभीते के लिए षड़ज, मध्यम और गांधार नामक तीन ग्राम निश्चित कर लिए गए हैं, जिन्हें क्रमशः नंद्यावर्त्त, सुभद्र और जीमूत भी कहते हैं और जिनके देवता एक क्रम से ब्रह्मा, विष्णु और शिव हैं। प्रत्येक ग्राम में सात-सात मूर्च्छनाएँ होती हैं। सा (षड़ज) से आरंभ करके (सा रे ग म प ध नि) जो सात स्वर हों, उनके समूह को षड़ज ग्राम; म (मध्यम) से आरभ करके (म प ध नि सा रे ग) जो सात स्वर हों, उनके समूह को मध्यम ग्राम और इसी प्रकार गा (गांधार) या प (पंचम) से आरंभ करके जो स्वर हों, उनके समूह को गांधार अथवा पंचम (जैसी अवस्था हो) ग्राम मानते हैं। इनमें से पहले दो ग्रामों का व्यवहार तो इसी लोक में मनुष्यों द्वारा होता है; पर तीसरे ग्राम का व्यवहार स्वर्गलोक में नारद करते हैं। वास्तव में तीसरा ग्राम होता भी बहुत ऊँचा है और उसके स्वर केवल सितार सारंगी, हारमोनिम आदि बाजों में ही निकल सकते हैं, मनुष्यों कि गले से नहीं।


अंग्रेज़ी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक अंग्रेजी तौल
  • वज़न मापने का एक मापक

    उदाहरण
    . उसने आठ सौ ग्राम आटा ख़रीदा।

  • दशमिक प्रणाली में तौल की एक आधारिक इकाई जो 38 आउन्स के बराबर होती है

ग्राम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ग्राम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a village
  • gamut
  • gramme (a weight)
  • as a suffix it means multitude, collection

ग्राम के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • बस्ती, गाँव

    उदाहरण
    . भए महोनी ग्राम।

  • शिव
  • सप्त स्वरों का समूह, सप्तक
  • समूह

विशेषण

  • गँवार
  • गाँव में रहने वाला

ग्राम के मैथिली अर्थ

ग्रामित

संज्ञा

  • गाम

  • गौओं

Noun

  • village.

  • co-villager.

अन्य भारतीय भाषाओं में ग्राम के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

गाँव - گاؤں

पंजाबी अर्थ :

पिंड - ਪਿੰਡ

गुजराती अर्थ :

ग्राम - ગ્રામ

गामडुं - ગામડું

कोंकणी अर्थ :

गांव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा