गुन

गुन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गुन के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गुण

गुन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a community, union, group
  • a body (signifiying collectivity, as सदस्य गण)
  • an attendant, agent
  • totem
  • quality
  • attribute, property
  • virtue
  • merit
  • chief quality of all existing beings (viz. सत्त्व, रजस्, तमस्)
  • a cord

गुन के हिंदी अर्थ

गुण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु में पाई जाने वाली वह बात जिसके द्वारा वह दूसरी वस्तु से पहचानी जाए, वह भाव जो किसी वस्तु के साथ लगा हुआ हो, धर्म, सिफ़त

    विशेष
    . सांख्याकार तीन गुण मानते हैं। सत्व, रज और तम और इन्हीं की साम्यावस्था को प्रकृति कहते हैं जिससे सृष्टि का विकास होता है। सत्वगुण हल्का और प्रकाश करने वाला, रजोगुण चंचल और प्रवृत्त करने वाला और तमोगुण भारी और रोकने वाला माना गया है। तीनों गुणों का स्वभाव है कि वे एक-दूसरे के आश्रय से रहते तथा एक दूसरे को उत्पन्न करते हैं। इससे सिद्ध होता है कि सांख्य में गुण भी एक प्रकार का द्रव्य ही है जिसके अनेक धर्म हैं और जिससे सब पदार्थ उत्पन्न होते हैं। विज्ञानभिक्षु का मत है कि जिससे आत्मा के बंधन के लिए महत्त्व आदि रज्जु तैयार होती है उसी को सांख्यकार ने गुण कहा है। वैशेषिक गुण को द्रव्य का आश्रित मानता है और उसने उसकी परिभाषा इस प्रकार की है—जो द्रव्य में रहने वाला हो, जिसमें कोई गुण न हो, जो संयोग विभाग का कारण न हो वह गुण है। रूप, रस, गंध, स्पर्श, परत्व, अपरत्व, गरुत्व, द्रवत्व, स्नेह और वेग ये मूर्त द्रव्यों के गुण हैं। बुद्धि, सुख, दुःख, इच्छा, द्वेष, प्रयत्न, धर्म, अधर्म, भावना और शब्द ये अमूर्त द्रव्यों के गुण हैं। संख्या, परिमाण, पृथकत्व, संयोग, और विभाग ये मूर्त और अमूर्त दोनों के गुण हैं। गुण दो प्रकार के माने गए हैं, विशेष और सामान्य। रूप, रस, गंध, स्पर्श, स्नेह, सांसिद्धिक, द्रवत्व, बुद्धि, सुख, दुःख, इच्छा, द्वेष, प्रयत्न, धर्म, अधर्म, भावना और शब्द ये विशेष गुण है अर्थात् इतने द्रव्यों में भेद जाना जाता है। संख्या, परिमाण, पृथकत्व, संयोग, विभाग, परत्व, अपरत्व, गुरुत्व, नैमित्तिक द्रवत्व और वैग ये सामान्य गुण हैं। द्रव्य स्वयं आश्रय हो सकता है पर गुण स्वयं आश्रय नहीं हो सकता। कर्म संयोग विभाग का कारण होता है, गुण नहीं।

  • निपुणता, प्रवीणता
  • कोई कला या विद्या, हुनर, कौशल, गुन

    उदाहरण
    . काहू नर सों यह गुन होई।

  • असर, तासीर, प्रभाव, फल

    उदाहरण
    . यह दवा अवश्य ही अपना गुण दिखावेगी।

  • तारीफ़ की बात, अच्छा स्वभाव, शील, सद्वृत्ति

    उदाहरण
    . यही तो उनमें बड़ा भारी गुण है कि वे क्रोध नहीं करते।

  • विशेषता, स्वभाव, लक्षण, ख़ासियत, प्रवृत्ति

    उदाहरण
    . अपने इन्हीं गुणों से तो तुम मार खाते हो।

  • तीन की संख्या
  • राजनीति में परराष्ट्र के साथ व्यवहार के छहढंग- संधि, विग्रह, यान, आसन, द्वैध और आश्रय
  • प्रकृति (छांदोग्य)
  • व्याकरण में 'अ', 'ए' और 'ओ' को गुण कहते हैं
  • रस्सी या तागा, डोरा, सूत
  • धनुष की प्रत्यंचा
  • वह रस्सी जिससे मल्लाह नाव खींचते हैं
  • लाभ, फ़ायदा
  • स्नायु
  • ज्ञानेंद्रिय विषय
  • बत्ती
  • पाचक
  • सूद
  • भीम
  • परित्याग
  • विभाग
  • काव्य को सौंदर्य प्रदान करने वाला तत्व, (ओज, प्रसाद, माधुर्य)
  • न्याय दर्शन और वैशेषिक दर्शन में वर्णित गुण जिनकी संख्या चौबीस हैं

    उदाहरण
    . रूप, रस, गंध, स्पर्श, संख्या, परिमाण, पृथकत्व, संयोग, विभाग, परत्व, अपरत्व, गुरुत्व, द्रवत्व, स्नेह, शब्द, बुद्धि, सुख, दु:ख, इच्छा, द्वेष, प्रयत्न, धर्म, अधर्म और संस्कार - ये चौबीस गुण

  • प्रकृति के अंतर्गत मानी जाने वाली तीन प्रकार की वृत्तियाँ या भाव जो मनुष्यों, जीव-जन्तुओं, वनस्पतियों आदि में पायी जाती हैं
  • अच्छा गुण
  • वह अवस्था या भाव जिससे किसी चीज़ की उत्कृष्टता का पता चलता है
  • किसी वस्तु में पाई जानेवाली वह विशेष बात या तत्व जिसके द्वारा वह दूसरी वस्तु से अलग मानी जाए
  • किसी विषय या क्षेत्र में प्राप्त की जाने वाली निपुणता या प्रवीणता
  • प्रभाव; असर
  • लाभ; फ़ायदा
  • किसी वस्तु की निजी विशेषता; वह विशिष्टता जो किसी पदार्थ को दूसरों से भिन्न करती है
  • धागा
  • डोरी; प्रत्यंचा
  • वीणा आदि का तार
  • (काव्यशास्त्र) रस का प्रधान धर्म (माधुर्य, ओज, प्रसाद आदि); काव्य का एक तत्व
  • किसी व्यक्ति की स्वभावगत विशेषता
  • किसी वस्तु का वह तत्त्व जिसके प्रभाव से खराबियाँ या बुराइयाँ दूर होती हों, गुणकारी या लाभदायक तत्त्व, जैसे-औषध का गुण (क्वालिटी, प्रापर्टी)
  • किसी वस्तु की वह महत्वपूर्ण या विशिष्ट निजी विशेषता जिसके कारण, वह दूसरी वस्तुओं से अलग मानी तथा रखी जाती हो

प्रत्यय

  • एक प्रत्यय जो संख्यावाचक शब्दों के आगे लगता है और उतनी ही बार किसी विशेष संख्या, मात्रा या परिमाण को सूचित करता है

    उदाहरण
    . द्विगुण, चतुर्गुण।

गुन से संबंधित मुहावरे

गुन के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • विषेशता

गुन के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गुण, तरक़ीब

गुन के कुमाउँनी अर्थ

गुण

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • विशेषता
  • जाति, स्वभाव
  • धर्म, सद्गुण
  • फ़ायदा, लाभ
  • प्रशंसनीय बात

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोई, गोल दाना

    उदाहरण
    . 'पिसियक गुन'

  • आटे की लोई

गुन के गढ़वाली अर्थ

गुण

विशेषण

  • निजी विशेषता
  • अच्छाई-बुराई
  • रूप-रंग
  • स्वभाव
  • निपुणता, हुनर
  • प्राकृतिक
  • प्रवृत्ति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लक्षण
  • निजी विशेषता
  • प्रतिभा, हुनर
  • स्वभाव

प्रत्यय

  • संख्यावाचक शब्दों के आगे लगने वाला एक प्रत्यय

    उदाहरण
    . दुगुण, चौगुण।

Adjective

  • quality, traits, properties, attribute, merit, skill

Noun, Masculine

  • personal qualities, traits, attainment, talent, virtue, characteristics

Suffix

  • a multiplicative suffix, fold, times

गुन के बज्जिका अर्थ

गुण

संज्ञा

  • नाव की डोरी, गुण

गुन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गुण, लक्षण
  • तासीर
  • विद्या

गुन के ब्रज अर्थ

गुण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सद्गुण

    उदाहरण
    . अगनित गुण हरि नाम तिहार, अजौ अपनुपौ धारौ।

  • विशेषता

    उदाहरण
    . तुमहिं दोष नहि लाडिले, ओछौ गुन क्यों जाइ।

  • जाति, स्वभाव, धर्म
  • निपुणता

    उदाहरण
    . गर्व गयो गन जोबन रूप को पुन्य सु।

  • असर, प्रभाव

    उदाहरण
    . तीनों लोक तीनों गुन पांचों तत्व सृष्टिवान।

  • लाभ
  • प्रशंसनीय बात
  • प्रकृति का धर्म-सत्व, रज, तम
  • वीणा आदि का तार

    उदाहरण
    . दृढ़ गुन बाँधहूँ वहु भांति।

  • रस्सी, सूत
  • कला, हुनर

    उदाहरण
    . गैंद चुराइ तनी के तर, पै भले-ई-भले सिंखए गुन स्यामहि।

  • डोरी, प्रत्यंचा

    उदाहरण
    . छुटि गए कुटिल कटाच्छ अलक मनु, टूटि गए गन तानत।


अकर्मक क्रिया

  • सोच-विचार करना, मनन करना, समझना

    उदाहरण
    . क्यों हूँ नहीं बिलगात सोहात लजात औ बात गुने मुसुकात हैं।

गुन के मगही अर्थ

संज्ञा

  • गुण, अवगुण का उलटा
  • जीवों का जातिगत स्वभाव, विशेषता, लक्षण
  • प्रकृति के तीन (सत्व, रज और तम) गुण
  • किसी कला में कुशलता, शील, प्रशंसा, बड़ाई
  • लाभ, फ़ायदा
  • तासीर
  • रस्सी, डोरी
  • धनुष की डोरी या प्रत्यंचा
  • नाव खींचने की पतली मज़बूत रस्सी
  • जादू-टोना का मंत्र

गुन के मैथिली अर्थ

गुण

संज्ञा

  • उत्कर्ष, प्रशंसनीय वैशिष्ट्य
  • लक्षण, प्रकृति
  • प्रभाव, असर, क्षमता

संज्ञा

  • देखिए : 'गुण'
  • भत्ता, पाक
  • विशेष नाव खींचने की पतली मज़बूत रस्सी या डोरी

Noun

  • merit, virtue
  • property, characteristics
  • efficacy

Noun

  • twist, kink of string
  • rope.

गुन के मालवी अर्थ

गुण

  • अच्छाई, खूबी, विशेषता

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गणित में एक संख्या को दूसरी संख्या में गुण करने की पद्धति

अन्य भारतीय भाषाओं में गुण के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

गुन - گن

वस्फ़ - وصف

सिफ़त - صفت

ख़ासियत - خاصیت

ख़ूबी - خوبی

पंजाबी अर्थ :

गुण - ਗੁਣ

गुण सिफत - ਗੁਣ ਸਿਫਤ

गुण खूबी - ਗੁਣ ਖੂਬੀ

खासियत - ਖਾਸਿਯਤ

गुजराती अर्थ :

गुण - ગુણ

वखाणेली वात - વખાણેલી વાત

कोंकणी अर्थ :

गुणधर्म

गुण

प्रशंसनीय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा