गुप्त

गुप्त के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

गुप्त के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वैश्यों का वैदिक उपनाम

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • छुपा हुआ

गुप्त के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • hidden, secret, latent
  • confidential

गुप्त के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • छिपा हुआ, पोशीदा, अंतर्निहित, अस्पष्ट, उपलक्षित, ध्वनित, विवक्षित
  • (गुण, वस्तु आदि) जिसके संबंध में लोग परिचित न हों

    उदाहरण
    . गुप्त मार्ग।

  • जिसको जानने में कठिनता हो, गूढ़, दुरूह
  • (कार्य या व्यवहार) जो दूसरों की जानकारी से छिपाकर किया जाय, गोपनीय

    उदाहरण
    . गुप्त दान, गुप्त मंत्रणा।

  • छिपाकर रखा हुआ, रक्षित

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पदवी जिसका व्यवहार वैश्य अपने नाम के साथ करते हैं, वैश्य समाज में एक कुलनाम या सरनेम

    उदाहरण
    . कृष्णदास गुप्त।

  • एक प्राचीन राजवंश जिसने पहले मगध देश में राज्य स्थापित करके सारे उत्तर भारत में अपना साम्राज्य फैलाया

    विशेष
    . इस वंश में समुद्रगुप्त बड़ा प्रतापी सम्राट् हुआ। इस वंश का राज्य ईसा की 5 वीं और 6 ठीं शताब्दी में वर्तमान था। चंद्रगुप्त, समुद्रगुप्त और स्कंदगुप्त आदि इसी वंश में हुए थे। गुप्तवंशीय चंद्रगुप्त का दूसरा नाम विक्रमादित्य भी था। बहुत लोगों का मत है कि प्रसिद्ध विक्रमादित्य चंद्रगुप्त ही हैं।

गुप्त के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

गुप्त के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छिपा हुआ

गुप्त के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • छिपा हुआ, प्रछन्न,

Adjective

  • hidden, secret, concealed, invisible.

गुप्त के ब्रज अर्थ

  • दे० 'गुप्त'

विशेषण

  • छिपा हुआ

    उदाहरण
    . गुपत मते की बात जबहि ।


पुल्लिंग

  • मगध का एक प्राचीन राजवंश
  • वैश्यों के नाम के साथ लगने वाली अल्ल

गुप्त के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • नुकाओल, छिपाओल
  • गोपनीय

Adjective

  • hidden.
  • secret.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा