हद

हद के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

हद के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • सीमाः पराकाष्ठा

संज्ञा

  • हृदय

Noun

  • limit, ceiling; extreme.

Noun

  • heart.

    उदाहरण
    . हृद्गत, हृद्रोग।

हद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • limit/limitation, boundary
  • extent

हद के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी वस्तु के विस्तार का अंतिम सिरा , किसी चीज की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई या गहराई की सबसे अधिक पहुँच , सीमा , मर्यादा , जैसे,—सड़क की हद, गाँव की हद
  • किसी वस्तु या बात का सबसे अधिक परिमाण जो ठहराया गया हो , अधिक से अधिक संख्या या परिमाण जो साधारणतः माना जाता हो या उचित हो , पराकाष्ठा , जैसे,—(क) उस मेले में हद से ज्यादा आदमी आए , (ख) उसने मिहनत की हद कर दी

    उदाहरण
    . क्वैला करी कोकिल कुरंग बार कारे करे, कुढ़ि कुढ़ि केहरी कलंक लंक हद ली ।

  • ओट , आड़
  • मुसलिम धर्मशास्त्र द्बारा विहित दंड
  • किसी बात की उचित सीमा या निश्चित स्थान , कोई बात कहाँ तक करनी चाहिए, इसका नियत मान , कोई काम, व्यवहार या आचरण कहाँ तक ठीक है, इसका अंदाज , मर्यादा , जैसे,—तुम तो हर एक बात में हद से बाहर चले जाते हो

हद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

हद से संबंधित मुहावरे

  • हद क़ायम करना

    देखिए : 'हद बाँधना'

  • हद तोड़ना

    सीमा के बाहर जाना या कुछ करना, सीमा का अतिक्रमण करना

  • हद बाँधना

    सीमा निर्धारित होना, सीमाबद्ध करने के लिए चारों ओर रेखा खींचना, यह ठहराया जाना कि किसी चीज़ का घेरा अथवा लंबाई, चौड़ाई यहाँ तक है

  • हद व हिसाब नहीं

    बहुत ही ज्यादा, अत्यंत, अपार, अपरिमेय

हद के कन्नौजी अर्थ

हद्द

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किनारा. 2. सीमा 3. पराकाष्ठा. 4. ओट, आड़. 5. अंत 6. औचित्य की सीमा. 7. नियत स्थान

हद के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सीमा, किनारा, अन्त, औचित्य की सीमा, हद्द-पराकाष्ठा; 'हदूद हाणनौ' बिलकुल इन्कार करना

हद के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सीमा, किनारा; अन्त

Noun, Feminine

  • limit;boundary.

हद के ब्रज अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • सीमा , मर्याद्रा

    उदाहरण
    . मुख चारि भुजा पुनि वारि सुने हद बाँधत वेद पुराननं की ।

  • पूर्ण विकास
  • अत्यंत

हद के मगही अर्थ

हदसाहा

संज्ञा

  • सीमा, अंत, छोर; मर्यादा; अधिकतम सीमा

विशेषण

  • अनोखा, अजीब; बेढंगा

  • डरपोक, भीरु, भयभीत; तुरत डरने या घबराने वाला

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा