haharnaa meaning in hindi

हहरना

हहरना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • काँपना, थरथराना

    उदाहरण
    . पहल पहल जौ रूई झाँपै। हहरि हहरि अधिकौ हिय काँपै।

  • डर के मारे काँप उठना, दहलना, बहुत डर जाना, थर्राना

    उदाहरण
    . नाथ भलो रघुनाथ मिले रजनीचर सेन हिये हहरी।

  • दंग रह जाना, चकित रह जाना, आश्चर्य से ठक रह जाना
  • कोई बात बहुत अधिक देखकर क्षुब्ध होना, डाह करना, सिहाना

    उदाहरण
    . काम बन नंदन की उपमा न देत बनै, देखि कै विभव जाको सुरतरु हहरत।

  • कोई वस्तु बहुत अधिक देखकर दंग होना, अधिकता देखकर चकपकाना

    उदाहरण
    . ठहर ठहर परे कहरि कहरि उठैं, हहरि हहरि हर सिद्ध हँसे हेरि कै।

  • परेशान होना, हैरान होना
  • हर्ष और आह्लादपूर्वक किसी व्यक्ति विशेष से मिलना

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा