heraanaa meaning in hindi

हेराना

हेराना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; क्रिया, अकर्मक क्रिया

  • खो जाना, असावधानी के कारण पास से निकल जाना, न जाने क्या हो जाना, न जाने कहाँ चला जाना य न रह जाना

    उदाहरण
    . हेरि रही कब तें यहि ठाँ मुँदरी को हेरानो कहूँ नग मेरो।

  • न रह जाना, कहीं न मिलना, अभाव हो जाना

    उदाहरण
    . गुन न हेरानी, गुनगाहक हेरानो है।

  • लुप्त हो जाना, नष्ट हो जाना, तिरोहित हो जाना, लापता होना

    उदाहरण
    . रहा जो रावन केर बसेरा। गा हेराय, कहुँ मिलै न हेरा।

  • फीका पड़ जाना, मंद पड़ा जाना, कांतिहीन होना

    उदाहरण
    . आनन के ढिग होत सखी अरविंदन की दुतिहू है हेरानी।

  • आत्मविस्मृत होना, अपनी सुध-बुध भूलना, लीन होना, तन्मय होना

    उदाहरण
    . सासु को रोस मनैबे की लाज लगी पग नूपुर पाटी बजावन। सो छबि हेरि हेराय रहे हरि, कौन को रूसिबो काको मनावन।


हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • खोजवाना, ढुँढ़वाना, तलाश कराना

    उदाहरण
    . हार गँवाइ सो ऐसै रोवा, हेरि हेराइ लेइ जौ खोवा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा