hernaa meaning in hindi
हेरना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
ढूँढ़ना, खोजना, तलाश करना, पता लगाना
उदाहरण
. लागी सब मिलि हेरै, बूड़ि बुड़ि एक साथ। कोइ उठी मोती लेइ, काहू घोँघा हाथ। . बहु प्रकार गिरि कानन हेरहिं। कोउ पुनि मिलै ताहि सब घेरहिं। -
देखना, ताकना, निहारना, अवलोकन करना
उदाहरण
. क्यों हँसि हेरि हरय़ो हियरा। . जड़ चेतन मग जीव घनेरे। जे चितए प्रभु, जिन्ह प्रभु हेरे। ते सब भए परमपद जोगू। . अलि ! एकंत पाय पायँन परे हैं आय, हौं न तब हेरी या गुमान बजमारे सोँ। -
जाँचना, परखना, विचारना
उदाहरण
. हरषे हेतु हेरि हर ही को। किय भूषन तियभूषन तिय को। -
ध्यान देना, मन में लाना, ख़याल करना
उदाहरण
. पुत्र अन्याइ करै बहुतेरै। पिता एक अवगुन नहिँ हेरै। - शिकार करना, पीछा करना
हेरना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएहेरना से संबंधित मुहावरे
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा