इकलाई

इकलाई के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

इकलाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a fine variety of cotton sa:ri

इकलाई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक पाट का महीन दुपट्टा या चादर

    उदाहरण
    . आसपास आनन के फबन फबी है कैसी कुंचित कुसुंभी कोरदार इकलाई की। . दुपट्टा दूलाई चादरैं इकलाई कटिबंद बर। कंचुकी कुलहिया ओढनी अंगवस्त्र धोती अबर।

  • महीन सूती धोती जो जोड़े में बनती या बिकती नहीं बल्कि एक-एक करके बनती और बिकती है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अकेलापन, तनहा या अकेले होने की दशा

    उदाहरण
    . मेरा मन इकलाई से घबराता है।

इकलाई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छपी हुई जनानी धोती जो जोड़े में नहीं होती

इकलाई के ब्रज अर्थ

एकलाई

स्त्रीलिंग

  • एक पाट का महीन और बढ़िया दुपट्टा

    उदाहरण
    . कंचित कुसुंभी कोरदार इकलाई की।

  • अकेलापन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा