ishaaraa meaning in hindi

इशारा

इशारा के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

इशारा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी प्रकार की शारीरिक क्रिया या अंग-संचालन से किसी का ध्यान दिलाने का कार्य, मन का भाव प्रकट करने वाली कोई शारीरिक चेष्टा, सैन, संकेत, इंगित

    उदाहरण
    . यूँ आँख इनकी करके इशारा पलट गई। गोया कि लब से होके कुछ इर्शाद रह गया।

  • सूचना संप्रेषण हेतु की गई मूक आंगिक चेष्टा

    उदाहरण
    . बहरों को इशारे से बात समझानी पड़ती है।

  • संक्षिप्त कथन

    उदाहरण
    . जो इशारे में काम हो सकता तो मुझको इतने बढ़ाकर कहने से क्या लाभ?

  • बारीक सहारा, सूक्ष्म आधार

    उदाहरण
    . एक लकड़ी के इशारे पर यह संदूक ऊपर टिका है।

  • गुप्त प्रेरणा

    उदाहरण
    . इन्हीं के इशारे से उसने यह काम किया।

  • वह कथन जो संकेत के रूप में हो

    उदाहरण
    . कवि के सांकेतिक कथन का मर्म समझना सरल नहीं है।

  • दूसरों से छिपाकर आपस में इशारे या संकेत करने की क्रिया

    उदाहरण
    . वह सैनिक अपने सहकर्मी के गुप्त संकेत की प्रतीक्षा में था।

इशारा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

इशारा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

इशारा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • sign, signal
  • hint, indication
  • gesture

अन्य भारतीय भाषाओं में इशारा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

इशारा - اشارہ

पंजाबी अर्थ :

इशारा - ਇਸ਼ਾਰਾ

गुजराती अर्थ :

इशारो - ઇશારો

संकेत - સંકેત

कोंकणी अर्थ :

कुरू

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा