जागर

जागर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जागर के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • जागरण ; अंतःकरण की वह अवस्था, जिसमें उसकी समस्त वृत्तियाँ जागृत होती हैं ; कवच

जागर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जागरण, जाग, जागने की क्रिया

    उदाहरण
    . सुनि हरिदास यहै जिय जानौ सुपने को सो जागर ।

  • कवच, अंगत्राण, जिरह बख्तर
  • अंत:करण की वह अवस्था जिसमें उसी सब वृत्तियाँ (मन; बुद्धि, अहंकार आदि) प्रकाशित या जाग्रत हों

जागर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जागर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धार्मिक कथा जो किसी लोक देवता की अराधना में कही जाती है, किसी बात के अत्यधिक प्रचार को भी 'जागर लगाण' कहा जाता है; ऐसी पूजा जिसके लिए जागना आवश्यक होता है

जागर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी अनिष्ट और शाप के निवारणार्थ इष्ट देव को जागृत करने के लिए जागरी (दे०) के माध्यम से किया गया रात भर चलने वाला एक पारिवारिक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान जिसमें डमरू-थाली के साथ पूजा गीतों द्वारा देवाताओं का आह्वान और स्तवन किया जाता है |

Noun, Masculine

  • a religious rite performed through ‘Jagari' to propitiate the deity with a view to neutralize the harmful effects of some curse.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा