जावन

जावन के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

जावन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जाने की क्रिया या भाव, जाना

    उदाहरण
    . नंगे हि आवन नंगे हि जावन झूठी रचिया बाजी। या दुनिया में जीवन थोड़ा गर्व करे सो पाजी।

  • देखिए : 'जामन'

    उदाहरण
    . नई दोहनी पोंछि पखारी धरि निर्धूम खीर पर तायों। तामें मिलि मिश्रित मिश्री करि है कपूर पुट जावन नायो। . तोष मरुत तब छमा जुड़ावइ। धृति सम जावन देइ जमावइ।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • खट्टा दही जो दूध को जमाने के लिए डाला जाता है
  • जन्म लेने की क्रिया या भाव
  • आलूबुखारे की जाति का एक वृक्ष

जावन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जामुन, जामन

जावन के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • दूध में डालने के लिए थोड़ा दही जो जमाने के वास्ते डाला जाता है

जावन के ब्रज अर्थ

जावनु

पुल्लिंग

  • गमन, प्रस्थान
  • जामन

    उदाहरण
    . कोउ दधि मैं जावन पय फेरे।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा