जनक

जनक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जनक के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जन्मदाता, पिता
  • एक पौराणिक राजा

Noun, Masculine

  • father
  • a mythical king

जनक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • father
  • procreator, originator
  • used as a suffix to mean causing or bringing forth (as खेदजनक, निराशाजनक)

जनक के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • पैदा करने वाला, जन्मदाता, उत्पादक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पिता, बाप
  • मिथिला के एक राजवंश की उपाधि

    विशेष
    . ये लोग अपने पूर्वज निमि विदेह के नाम पर वैदेह भी कहलाते थे। सीता जी इस कुल में उत्पन्न सीरध्वज की पुत्री थीं। इस कुल में बड़े-बड़े ब्रह्माज्ञानी उत्पन्न हुए हैं जिनकी कथाएँ ब्राह्माणों, उपनिषदों, महाभारत और पुराणों में भरी पड़ी हैं।

  • (रामायण) सीता जी के पिता सीरध्वज का नाम
  • संबरासुर का चौथा पुत्र

    विशेष
    . पुराणानुसार संबरासुर नामक राक्षस ने भगवान कृष्ण के पहले पुत्र प्रद्युम्न का प्रसूति गृह से ही हरण कर लिया था, लेकिन भगवती जगदंबा की कृपा से वह सोलह वर्ष बाद स्वयं ही घर लौट आए थे।

  • एक वृक्ष का नाम
  • वह व्यक्ति जिसने सर्वप्रथम किसी विचार या विचारधारा को प्रतिपादित किया हो अथवा जिसने किसी संस्था आदि की स्थापना की हो

    उदाहरण
    . ग्रेगर जॉन मेंडल आनुवांशिकी के जनक माने जाते हैं। . हिप्पोक्रेट्स चिकित्साशास्त्र के जनक माने जाते हैं।

जनक के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • जन्म देने वाला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पिता
  • मिथिला के राजा जो सीता के पिता थे
  • एक वृक्ष

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा