जर

जर के अर्थ :

जर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • जरा, वृद्धावस्था
  • देखिए : 'ज्वर'

    उदाहरण
    . खने संताप सीत जर जाड़ । की उपचरथ संदेह न छाँड़ ।

  • नाश या जीर्ण होने की क्रिया
  • जैन दर्शन के अनुसार वह कर्म जिससे पाप, पुण्य, कलुष, राग- द्वेषादि सब शुभाशुभ कर्मों का क्षय होता है
  • शरीर की अस्वस्थता का सूचक ताप

संस्कृत ; विशेषण

  • क्षय होने या जीर्ण होने वाला
  • क्षीण, वृद्ध, पुराना
  • क्षय या जीराँ करने वाला

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक तरह का समुद्री सवार, कचहरा (लशकरी)

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'जड़'

जर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • wealth, riches, gold

जर के कन्नौजी अर्थ

जड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पेड़-पौधों का वह भाग जो जमीन के अंदर रहता है तथा जिसके द्वारा वे धरती से पोषण प्राप्त करते हैं. 2. मूल. 3. नींव. 4. आधार. 5. हैसियत, औकात
  • धन-दौलत

जर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ज्वर, बुखार, ताप, धन रुपया-पैसा, झगड़े के जड़-जर-जोरु- उत्तम जमीन में से प्रथम अर्थात् धन

जर के गढ़वाली अर्थ

जौर, जऽर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ज्वर, बुखार

Noun, Masculine

  • fever.

जर के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जड़, इसे बरिजरी भी कहा जाता है, पास,बगल,पुरूष

जर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • जड़, ज्वर

जर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जड़, मूल, पशुओं के प्रसव के समय का वह आवरण जिसमें लिपटा हुआ बच्चा आता है, बच्चों के खेलों में सीमा -रेखा , सोना, (सोना)

जर के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • जड़ , मूल
  • ज्वर
  • जीर्णावस्था ; वृद्धावस्था

    उदाहरण
    . बाल किसोर तरुन जर जुग सो सुपक सारि ढिंग ढारी।


  • जड़ता, किसी चीज को दूसरी चीज में बैठाना

पुल्लिंग

  • सोना

    उदाहरण
    . तनी रावटी पेस जरी जर जो हती ।

  • धन

    उदाहरण
    . जर बल चल रती आगरी बनूप बानी ।


अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • किसी चीज का आग पकड़ना ; भस्म होना; संतप्त होना

  • जरदोजी का काम , जरी का काम

जर के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बुखार

    उदाहरण
    . जर से देह गरम बिया।

  • पौधे की जड़

    उदाहरण
    . कुश जर से उखाड़ द।

Noun, Masculine

  • fever.
  • plant root.

जर के मगही अर्थ

संज्ञा

  • बुखार; (सं. जरा)
  • बुढ़ापा, वृद्धावस्था

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सोना; धन, संपत्ति

जर के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • ज्वर, देह धिपबाक रोग

Noun

  • fever.

जर के मालवी अर्थ

संज्ञा, विशेषण, पुल्लिंग

  • धन-दौलत, बुढ़ापा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा