झबिया

झबिया के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

झबिया के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटा झाबा

झबिया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह झाबा जो आकार में छोटा हो, छोटा झब्बा, छोटा फुँदना
  • सोने या चाँदी आदि की बनी हुई बहुत ही छोटी कटोरी जो बाज़ूबंद, जोशन, हुमेल, आदि गहनों में सूत या रेशम में पिरोकर गूँथी जाती है, एक हस्ताभूषण

    उदाहरण
    . मनोरमा झबिया पहनती है। . मदनातुर ती तिनऊ पर श्याम हुमेलन की झमकै झबिया।

झबिया के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटा झब्बा, फुंदन

झबिया के अवधी अर्थ

  • छोटा झाबा

झबिया के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • एक गहना जो आंचल में गूंथा जाता है (अंचरी झबिया)

झबिया के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटा झब्बा

    उदाहरण
    . मानिक मनि ये नहिं जरे, मै मद झबियन लाय।

  • बाज़ूबंद आदि में लटकने वाली कटोरी

झबिया के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पैर में पहना जाने वाला पायल की तरह का आभूषण

    उदाहरण
    . झबिया चानी के बनल बा।

Noun, Masculine

  • an anklet-like foot ornament.

झबिया के मालवी अर्थ

  • भुजबंद की लूम।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा