झील

झील के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

झील के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय जो चारों ओर ज़मीन से घिरा हो

    विशेष
    . झीलें बहुत बड़े मैदानों में होती हैं और प्राय इनकी लंबाई और चौड़ाई सैकड़ों मील तक पहुँच जाती है। बहुत सी झीलें ऐसी होती हैं जिनका सोता उन्हीं के तल में होता है और जिनमें न तो कहीं बाहर से पानी आता है और न किसी ओर सै निकलता है। ऐसी झीलों कै पानी का निकास बहुधा भाप के रूप में होता है। कुछ झींलें ऐसी भी होती हैं जिनमें नदियाँ आकर गिरती हैं और कुछ झीलों में से नदियाँ निकलती भी हैं। कभी-कभी झील का संबंध नदी आदि के द्वारा समुद्र से भी होता है। अमेरिका के संयुक्त राज्यों में कई ऐसी झीले हैं जो आपस में नदियों द्वारा सब एक-दूसरे से संबद्ध हैं। झीलें खारे पानी की भी होतीं हैं और मीठे पानी की भी।

  • सामान्य तालाबों आदि से बड़ा कोई प्राकृतिक या कृत्रिम जलाशय, बहुत बड़ा तालाब, ताल, सर

झील के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

झील के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a lake

झील के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बड़ा तलाब, चारों ओर भूमि से घिरा हुआ एक प्राकृतिक जलाशय

झील के कन्नौजी अर्थ

झीलि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रकृति निर्मित सरोवर, बहुत बड़ा ताल

झील के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देर, रुकावट
  • ढील

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सरोवर, ताल

Noun, Masculine

  • delay,obstruction, suspension; looseness, laxity.

Noun, Feminine

  • lake

झील के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नीची ज़मीन जहाँ बरसाती पानी इकट्ठा हो जाता है

झील के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राकृतिक बड़ा जलाशय

झील के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सरोवर, ताल

Noun, Feminine

  • lake

झील के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • लम्बा-चौड़ा प्राकृतिक जलाशय या तालाब।

अन्य भारतीय भाषाओं में झील के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

झील - جھیل

पंजाबी अर्थ :

झील - ਝੀਲ

गुजराती अर्थ :

तलाव - તલાવ

सरोवर, ऊंडा पाणीवाळी प्राकृतिक जग्या - સરોવર, ઊંડા પાણીવાળી પ્રાકૃતિક જગ્યા

कोंकणी अर्थ :

तळें

कुंड

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा