जीव

जीव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जीव के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्राणी, जीवात्मा, जीभ

जीव के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a creature, living being
  • life
  • soul

जीव के हिंदी अर्थ

जिउ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राणियों का चेतन तत्व, जीवात्मा, आत्मा
  • प्राण, जीवन तत्व, जान

    उदाहरण
    . इस हिरन में अब जीव नहीं है।

  • वह जिसमें चेतना और जीवन या प्राण हो और जो अपनी इच्छा के अनुसार खा-पी और हिल-डुल सकता हो, प्राणी, जीवधारी, इंद्रियविशिष्ट, शरीरी, जानदार, जैसे— पशु, पक्षी, कीट, पतंग आदि

    उदाहरण
    . किसी जीव को सताना अच्छा नहीं। . जे जड़ चेतन जीव जहाना ।

  • जीवन
  • विष्णु
  • बृहस्पति

    उदाहरण
    . पढौ विरंचि, मौन वेद जीव सोर छंडि रे । कुबेर, बेर के कही न यच्छ भीर मंडि रे ।

  • अश्लेषा नक्षत्र
  • बकायन का पेड़
  • जीविका, व्यवसाय
  • एक मरुत्
  • कर्ण का एक नाम
  • लिंगदेह
  • पुष्य नक्षत्र
  • कौल-साधना में स्वीकृत छत्तीस तत्वों में से तेरहवाँ तत्व

जीव के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जीव के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

जीव के अवधी अर्थ

जिउ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आत्मा
  • प्राण
  • शक्ति

जीव के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देह स्थिरता
  • जीवात्मा
  • जान
  • जीवन

जीव के गढ़वाली अर्थ

जिऊ, ज्यू

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राण
  • जी, दिल, मन
  • तबीयत, चित्तवृति

  • चार पैरों और पूंछ से युक्त जानवर, चौपाया

Noun, Masculine

  • life, breath, heart, mood,mental state.

  • animal, beast, cattle.

जीव के बघेली अर्थ

जिऊ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जीव
  • जीवन
  • जान, प्राण

जीव के बुंदेली अर्थ

जिउ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन
  • प्राण
  • जीव, प्राणी

जीव के ब्रज अर्थ

जीउ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राणी

    उदाहरण
    . हरि जीव उडुप उडुराज ।

  • जीवात्मा
  • प्राण
  • विष्णु
  • वृहस्पति
  • चंद्रमा

जीव के मैथिली अर्थ

जिउब, जिउ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राणी
  • प्राण
  • जीवन
  • आत्मा

Noun, Masculine

  • living being.
  • life, soul

जीव के मालवी अर्थ

  • प्राण, प्राणी।

अन्य भारतीय भाषाओं में जीव के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

जीअ - ਜੀਅ

गुजराती अर्थ :

प्राणी - પ્રાણી

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा