जोड़

जोड़ के अर्थ :

जोड़ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बन्धन, युग्म, तुल्य, समधर्मी, गणित में कई संख्याओं का योग, जोड़ने की क्रिया, योग फल, जोड़ने का टुकड़ा, शरीर का सन्धिस्थान समानता जोड़ा

जोड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Feminine

  • sum, total
  • addition, union
  • joint
  • articulation
  • splice
  • seam
  • a patch
  • match

जोड़ के हिंदी अर्थ

जोड़

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • गणित में कई संख्याओं का योग, जोड़ने की क्रिया
  • जुड़ाव की अवस्था या भाव
  • बंधन
  • गणित में कई संख्याओं का योगफल, वह संख्या जो कई संख्याओं को जोड़ने से निकले, मीजान, ठीक, टोटल, क्रि॰ प्र॰ —देना, —लगाना
  • दो या दो से अधिक चीज़ों के हिस्से जुड़ने का स्थान; संधिस्थान; संधि; गाँठ
  • वह स्थान जहाँ दो या अधिक पदार्थ या टुकड़े जुड़े अथवा मिले हों, जैसे, कपड़े में सिलाई के कारण पड़नेवाला जोड़, लोटे या थाली आदि क जोड़
  • दो वस्तुओं का इस प्रकार जुड़ना कि वे एक ही प्रतीत हों
  • वह टुकड़ा जो किसी चीज में जोड़ा जाय, जैसे,—यह चाँदनी कुछ छोटी है इसमें जोड़ लगा दो
  • अनेक संख्याओं के जोड़ने से निकलने वाली संख्या; योगफल; (टोटल)
  • वह चिन्ह जो दो चीजों के एक में मिलने के कारण संधि स्थान पर पड़ता है
  • वह टुकड़ा या भाग जो कहीं जोड़ा जा सके
  • शरीर के दों अवयवों का संधि स्थान, गाँठ, जैसे, कंधा, घुटना, कलाई, पोर आदि
  • ऐसा मेल-मिलाप या संयोग जो उपयुक्त और सुंदर जान पड़े
  • मेल, मिलान
  • बराबरी, समानता, जैसे,— तुम्हारा और उनका कौन जोड़ है ?
  • वह जो किसी के समतुल्य या बराबर हो; मेल; जोड़ा
  • एक ही तरह की अथवा साथ साथ काम में आनेवाली दो चीजें, जोड़ा, जैसे, पहलवानों का जोड़, कपडों (धोती और दुपट्टे ) का जोड़
  • समानता; बराबरी
  • खेल में एक घर में आने वाली दो गोटें या मोहरे
  • वह जो बराबरी का हो, समान धर्म या गुण आदिवाला, जोड़
  • पहनने के सब कपड़े, पूरी पोशाक, जैसे,— उनके पास चार जोड़ कपडे हैं
  • सिर से पाँव तक पहनने के सब कपड़े; पूरा पहनावा या पोशाक
  • कुश्ती आदि खेल में मुकाबले के लिए तैयार दो पहलवान
  • किसी वस्तु या कार्य में प्रयुक्त होनेवाली सब आवश्यक सामग्री, जैसे, पहनने के सब कपड़ों या अंग प्रत्यंग के आभूषणों का जोड़
  • जोड़ने की क्रिया या भाव
  • एक से अधिक संख्याओं को जोड़ने की क्रिया

    उदाहरण
    . इन अंकों का जोड़ सावधानीपूर्वक करना ।

  • छल, दाँव
  • देखिए : 'जोड़ा'
  • दो या अधिक संख्याओं को जोड़ने से मिलनेवाली संख्या

    उदाहरण
    . इन संख्याओं का जोड़ बीस आया ।

  • दो या दो से अधिक अंगों, पुरजों या वस्तुओं आदि के जुड़ने का स्थान

    उदाहरण
    . कपड़े का जोड़ फट चुका है ।

  • शरीर के अंगों की गाँठ या जोड़ जहाँ से वे झुकते या मुड़ते हैं

    उदाहरण
    . मेरी उँगलियों के जोड़ों में दर्द है ।

  • एक आदमी के एक बार में एक साथ पहनने के सब कपड़े
  • एक ही तरह की एवं साथ-साथ काम में आनेवाली दो चीज़ें जो एक इकाई के रूप में मानी जाएँ
  • दो व्यक्ति, वस्तु आदि जो एक-दूसरे के सहयोगी या सम्बद्ध हों
  • नर और मादा का युग्म
  • वे दो जो बराबरी के हों
  • साथ-साथ काम में आने वाले बैल, घोड़े आदि पशु

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'जोरू'

जोड़ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जोड़ के अवधी अर्थ

जोड़

संज्ञा

  • जोड़ा; बराबरी का व्यक्ति

जोड़ के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जुड़ने की क्रिया. 2. कई संस्थाओं को जोड़ने से आने वाली संख्या. 3. दो चीजों का संधि स्थल. 4. जोड़ा जाने वाला टुकड़ा. 5. मेल. 6. बराबरी करने वाला. 7. पैबंद, 8. गाँठ-गाँठ, हर अंग

जोड़ के कुमाउँनी अर्थ

जोड़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जोड़, जैसे-घुटने का जोड़' या 'जोड़' का दर्द

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जोड़-कुमाऊँनी लोकगीत जो एक प्रकार की तुकबन्दी के समान है, इसमें पहली पंक्ति केवल दूसरी पंक्ति के साथ तुक मिलाने के लिए गाई जाती है जैसे-दातुलै की धार, अदगाड़ छोड़ि गैछ, न वार न पार'

जोड़ के गढ़वाली अर्थ

जोड़

विशेषण

  • समान, बराबरी का, साथ का, तुल्य, बराबर, मुकाबले का

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बंध, योग

Adjective

  • similar, matching.

Noun, Feminine

  • binding, total,joint.

जोड़ के बुंदेली अर्थ

जोड़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जोड़ने की क्रिया, योग फल, वह स्थान जहाँ उसे वस्तुएँ या दो टुकड़े जुड़ें, बराबरी, समता, एक गणितीय क्रिया, शरीर में अस्थियों का मिलन स्थल, योग, कुश्ती का अभ्यास

जोड़ के ब्रज अर्थ

जोड़, जोट

सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग

  • जोड़ने की क्रिया ; योगफल ; संघिस्थान , ४, गांठ
  • जोड़ना, दो चीजों को एक दूसरे से मिलाना

    उदाहरण
    . चरन चरन धरि मुजनि जोटि के अधर पान करत सुधारी ।


  • जोड़ा ; साथी ; झुंड

जोड़ के मगही अर्थ

जोड़

हिंदी ; संज्ञा

  • संख्याओं के योग करने की विधि; दो या अधिक संख्याओं का योगफल; दो या अधिक वस्तुओं (हड्डी आदि) के मिलने या जुड़ने का स्थान; लम्बाई बढ़ाने के लिए दो वस्तुओं को सटाकर लगाई गई गांठ; कुश्ती आदि में प्रतिस्पर्धी (जोड़ चुनल); जुड़ने की जगह पर का चिह; समान या तुल्

जोड़ के मैथिली अर्थ

जोड़

संज्ञा

  • युगल, युग्म
  • सन्धि
  • सङ्कलित राशि
  • परिवर्धन

Noun

  • couple, pair, mate, match.
  • joint.
  • sum total.
  • addition, patch, seam.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा