जोड़ी

जोड़ी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

जोड़ी के मगही अर्थ

संज्ञा

  • बैलगाड़ी, हल, बग्घी आदि में एक साथ जोते जाने वाले बैल या घोडे़; दो घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घी; दोनों हाथों से बजाया जाने वाला कटोरीनुमा छोटा मंजीरा, कसी; कसरत करने के दोनों हाथ के दो मुद्गर

जोड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a pair, couple
  • a pair of clubs

जोड़ी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो समान पदार्थ, एक ही सी दो चिजें, जोड़ा, जैसे, शाल की जोड़ी, तस्बीरों की जोड़ी, किवाड़ों की जोड़ी, घोड़ों या बैलों की जोड़ी, क्रि॰ प्र॰—मिलाना, —लगाना
  • एक साथ पहनने के सब कपड़े, पूरी पोशाक, जैसे,—उनके पास चार जोड़ी कपड़े हैं
  • स्त्री और पुरुष, जैसे वर बधू की जोड़ी
  • नर और मादा (केवल पशुओं और पक्षियों के लिये), जैसे, घोड़ों की जोड़ी, सारस की जोड़ी, मोर की जोड़ी
  • दो घोड़ों या दो बैलों की गाड़ी, वह गाड़ी जिसे दो घोड़े या दो बैल खींचते हो, जैसे,—जब से ससुराल का माल आपको मिला है तबसे आप जोड़ी पर निकलते हैं
  • दोनों मुगदर जिनसे कसरत करते हैं, क्रि॰ प्र॰—फेरना, —भाँजना, —हिलाना
  • मजीरा, ताल
  • वह जो बराबरी का हो, समान धर्म या गुण आदि वाला, जोड़

जोड़ी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जोड़ी के अंगिका अर्थ

जोड़ी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्री पुरूष, नर-मादा, दो घोड़ों से खीचे जाने वाली गाड़ी एक ही तरह के दो पदार्थ

जोड़ी के गढ़वाली अर्थ

  • कलई पकड़ने का खेल या द्वन्द्व |
  • game of power.

जोड़ी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दो का समूह

जोड़ी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झाल का युग्म;

    उदाहरण
    . राम जोड़ी बजावत बाड़न।

Noun, Feminine

  • a pair of cymbals.

जोड़ी के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अजोह सुखाएल (फल)|

संज्ञा

  • तीन बड़द/घोड़ाबाला गाड़ी
  • युगल
  • गोधिआँ, सहकारी

Adjective

  • dried up immature raw (fruit). For ex

Noun

  • cart/ coach drawn by three bullocks/horses.
  • couple, pair.
  • companion, concert.

जोड़ी के मालवी अर्थ

जोड़ी

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • एक ही प्रकार की दो वस्तुएँ, जोड़ा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा