kaalchakra meaning in english

कालचक्र

कालचक्र के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कालचक्र के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the wheel of time

कालचक्र के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • समय का बराबर पलटते या बदलते रहना जो एक चक्र या पहिए के घूमने के समान माना गया है, समय का चक्र, समय का हेर-फेर, ज़माने की गर्दिश

    विशेष
    . दिन रात आदि के बराबर आते-जाते रहने से काल की उपमा चक्र से देते आए हैं। मत्स्यपुराण में पूर्वाह्न, मध्याह्नन, अपराह्न को कालचक्र की नाभि, संवत्सर, परिबत्सर आदि को आरे और छह ऋतुओं को नेमि लिखा है। जैन लोग भी उत्सपिर्णी और अवसर्पिणी काल में छह-छह आरे मानते हैं।

    उदाहरण
    . कालचक्र में हो दबे, आज तुम राजकुँवर।

  • जीवन का उतार-चढ़ाव, भाग्यचक्र, भाग्य का हेर-फेर

    उदाहरण
    . कालचक्र राजा को रंक बना देता है।

  • उतना काल जितना एक उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी में लगता है
  • युग
  • काल का पहिया
  • एक अस्त्र का नाम
  • सूर्य
  • राम की सेना का एक वानर

    उदाहरण
    . कालचक्र का वर्णन पुराणों में मिलता है।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा