कामदेव

कामदेव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कामदेव के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काम के देवता, मदन

कामदेव के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • Cupid-the god of love
  • Cupid—god of love

कामदेव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्त्री पुरुष के संयोग की प्रेरणा करने वाला एक पौराणिक देवता जिसकी स्त्री रति, साथी बसंत, वाहन कोकिल, अस्त्र फूलों का धनुष बाण है तथा उसकी ध्वजा पर मीन और मकर का चिन्ह है, मदन, कंदर्प, ब्रहमसु, ऋश्वकेतु, मकरध्वज

    विशेष
    . कहते हैं जब सती का परलोकवास हो गया, तब शिवजी ने यह विचार कर कि अब विवाह न करेंगे, समाधि लगाई। इसी बीच तारकासुर ने घोर तप कर यह वर माँगा कि मेरी मृत्यु शिव के पुत्र से हो और देवताओं को सताना प्रारंभ किया। इस दु:ख से दुखीत हो देवताओं ने कामदेव से शिव की समाधि भंग करने के लिए कहा। उसने शिवजी की समाधि भंग करने के लिए उन पर अपने बाण चलाए। इस पर शिवजी नो कोप कर उसे भस्म कर डाला। इस पर उसकी स्त्री रति रोने और विलाप करने लगी। शिवजी ने प्रसन्न होकर कहा कि कामदेव अब से बिना शरीर के रहेगा और द्वारका में कृष्ण के घर प्रद्युम्न के रूप में उसका जन्म होगा। प्रद्युम्न कामदेव के अवतार कहे गए हैं।

  • वीर्य
  • संभोग की इच्छा
  • शिव
  • विष्णु

कामदेव के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कामदेव के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मदन अनंग

कामदेव के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रतिभाव या शृंगार के देवता

Noun, Masculine

  • cupid, the god of love

कामदेव के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रेम का देवता।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा