kachal meaning in hindi

कचल

  • स्रोत - देशज

कचल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पहाड़ी पेड़

    विशेष
    . इसकी कई जातियाँ होती है। हिंदुस्तान में इसके चौदह भेद मिलते हैं जिनकी पहचान केवल पत्तियों से होती है, लकड़ियों में कुछ भेद नहीं होता। इसकी लकड़ी सफे़द, चमकदार और कड़ी होता हैं। प्रति घनफुट 21 सेर वजन में होती है। यह पेड़ यमुना के पूर्व में हिमालय पर्वत पर 5000 से 9000 फुट की ऊँचाई तक पाया जाती है। पेड़ देखने में बहुत सुंदर होता है। इसकी पत्तियाँ शिशिर में झर जाती हैं और वसंत में पहले निकल आती हैं। इसके तख़्ते मकानों में लगते हैं और चाय के संदूक बनाने में आते हैं।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा