कलई

कलई के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

कलई के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • राँगा , मुलम्मा
  • राँगे का पतला लेप जो बर्तनों पर किया जाता है

    उदाहरण
    . कंचन कलई लोह पर, त्यों गुन रूप प्रकास ।

  • चूने का छार , सफेदी

कलई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राँगा
  • राँगे का पतला लेप जो बरतन इत्यादि पर खाद्य पदार्थों को कसाव से बचाने के लिये लगाते हैं , मुलम्मा

    उदाहरण
    . कलई कै काम सबै मिटि जावै ।

  • वह लेप रंग चढ़ाने या चमकाने के लिये किसी वस्तु पर लगाया जाता है , जैसे,—(क) दीवार पर चूने की कलई करना , (ख) दर्पण के पीछे की कलई
  • बाहरी चमक दमक , दिखाव , आवरण , तड़क भड़क , ऊपरी बनावट

    उदाहरण
    . साहित सत्य सुरीति गई घटि बढ़ी कुरीति कपट कलई है ।

  • चूना , कली , क्रि॰ प्र॰—करना , —पोतना

कलई के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कलई से संबंधित मुहावरे

कलई के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कलई

कलई के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चूना. 2. चूने की पुताई. 3. रांगा, रांगे का मुलम्मा जो ताँबे व पीतल के बरतनों पर किया जाता है

कलई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ऊपरी चमक, पोल,

कलई के मगही अर्थ

संज्ञा

  • पालिश, मुलम्मा; बरतन चमकाने का रंग या काम; रांगा या रंग का लेप; भेद, रहस्य, दिखावा

अन्य भारतीय भाषाओं में कलई के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

क़लई - قلعی

सफ़ेदी - سفیدی

पंजाबी अर्थ :

कली - ਕਲੀ

गुजराती अर्थ :

कलई - કલઈ

सफेदी - સફેદી

कोंकणी अर्थ :

कलय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा