कलश

कलश के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कलश के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घड़ा , गगरा
  • तंत्र के अनुसार वह घडा या गगरा जो व्यास में कम से कम ५० अंगुल और उँचाई में १३ अंगुल हो और जिसका मुँह ८ अंगुल से कम न हो
  • मंदिर, चैत्य आदि का शिखर
  • मंदिर के शिखर पर लगा हुआ पीपल, पत्थर आदि का कँगूरा
  • खपड़ैल के कानों पर हुआ मिट्टी का कँगूरा
  • एक प्रकार का मान जो द्रोण या आठ सेर के बराबर होता था
  • चोटी , सिरा
  • प्रधान अंग , श्रेष्ठ व्यक्ति , जैसे, —रघुकुलकलश ९
  • काश्मीर का एक राजा जिसका नाम रणादित्य भी था

    विशेष
    . यह ९५७ शकाब्द में हुआ था और बड़ा कुमार्गी तथा अन्यायी था । इसने अपने पिता पर बहुत से अत्याचार किए थे और अपनी भगिनी तक का सतीत्व नष्ट किया था । मंत्रियों ने इसे सिंहासन से उतारकर इसके पिता को गद्दी पर बैठाया था । १०

  • कोहल मुनि के मत से नृत्य की एक वर्तना
  • समुद्र (को॰)

कलश के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कलश के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पूजा का स्थान का घड़ा, गगरी, घरों के शिखर पर का कंगूरा

कलश के कन्नौजी अर्थ

  • पानी का पात्र, घड़ा 2. मन्दिर आदि का शिखर

कलश के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पूजा में प्रयुक्त होने वाला धातु का पात्र जिसमें पवित्र जल भरा होता है, 2. मन्दिर के गोल गुम्बद के शीर्ष पर लगाया जाने वाला शंकु के आकार का धातु का शिखर

Noun, Masculine

  • a round metal pot for keeping consecrated water at the place of worship, a metalled cupola or rounded pinnacle on the top of a dome of temple.

कलश के ब्रज अर्थ

कलस, कलसा, कलसो

विशेषण, पुल्लिंग

  • घड़ा

    उदाहरण
    . ता पर कलसा फूलनि के फूलनि के फोंदना विराजें ।

  • मंदिर, गोपुर, हवेली आदि का शिखर, कँगूरा; खपडैल के कानों पर रक्खे हुए मिट्टी के कँगूरे ; एक तौल-विशेष जो आठ सेर की होती है; सिरा; प्रधान अंग , श्रेष्ठ व्यक्ति
  • श्रेष्ठ

    उदाहरण
    . साहब सिंधिया कुल कलस।

कलश के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • बसनी, घैल
  • मन्दिरक शिखर पर देल गेल कलशाकार गुम्बज

Noun

  • pitcher, jar.
  • round pennacle on a dome.

अन्य भारतीय भाषाओं में कलश के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

कलसा - کلسا

कलस - كلش

कंगूरा - کنگورا

पंजाबी अर्थ :

घड़ा - ਘੜਾ

कलस - ਕਲਸ

गुजराती अर्थ :

कलश - કલશ

कळश - કળશ

शिखर - શિખર

टोच - ટોચ

कोंकणी अर्थ :

कलश

कलस

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा