कलहंस

कलहंस के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कलहंस के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुंदर हंस

    उदाहरण
    . ललित मंद कलहंस गति, मधुर मंद मुसक्याति ।

  • ईश्वर, ब्रह्म
  • राजपूतों की एक जाति

कलहंस के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हंस
  • राजहंस

    उदाहरण
    . कूजत कहुँकल- हंस कहूँ मज्जत पारावत।

  • श्रेष्ठ राजा
  • परमात्मा, ब्रह्म, ईश्वर
  • एक वर्णवृत्त का नाम

    विशेष
    . इसमें प्रत्येक चरण में 13 अक्षर अर्थात् एक सगण, एक जगण, फिर दो सगण और अंत में एक गुरु होता है। — सज सी सिंगार कलहंस गति सी। अलि आई राम छबि मंडप दीसी।

  • संकर जाति की एक रागिनी जो मधु, शंकर विजय और आभीरी के योग से बनती है
  • राजपूतों की एक जाति

    उदाहरण
    . गहखार परिहार जो कुरे। औ कलहंस जो ठाकुर जुरे।

कलहंस के मैथिली अर्थ

संज्ञा, आलंकारिक

  • एक पक्षी, हंस

Noun, Classical

  • goose

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा