kalpvriksh meaning in hindi
- स्रोत - संस्कृत
- देखिए - कल्पतरु
कल्पवृक्ष के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
पुराणानुसार देवलोक का एक वृक्ष जो समुद्र मंथन के समय निकले 14 रत्नों में माना जाता है, इच्छा पूरी करने वाला वृक्ष, काल्पनिक वृक्ष, कल्पतरु, कल्पद्रुम, पारिजात, देवतरु
विशेष
. हिंदुओं का विश्वास है कि इससे जिस वस्तु की प्रार्थना की जाय, वही यह देता है। इसका नाश कल्पांत तक नहीं होता। इसी प्रकार का एक पेड़ मुसलमानों के स्वर्ग में भी है, जिसे वे तूबा कहते हैं। -
एक वृक्ष जो संसार में सब पेड़ों से ऊँचा, घेरदार और दीर्घजीवी होता है
विशेष
. अफ्रीका के सेनीगाल नामक प्रदेश में इसका एक पेड़ है जिसके विषय में विद्वानों का अनुमान है कि वह 5200 वर्ष का है। यह पेड़ 40 से लेकर 70 फुट तक ऊँचा होता है। सावन-भादों में यह पत्तों और फूलों से लदा हुआ दिखाई पड़ता है। फूल प्रायः सफेद रंग होते हैं और चार-छह इँच तक चौड़े होते हैं। उनसे पके संतरों की महक आती है। फूलों के झड़ जाने पर कद्दू के आकार के लगते हैं, जो एक फुट लंबे होते हैं। फल पकने पर खट्टे-मीठे होते हैं, जिन्हें बंदर बहुत खाते हैं। मिस्र देश के लोग फल का रस निकालकर और उसमें शक्कर मिलाकर पीते हैं। इसका गूदा पेचिश में देते हैं; इसके बीज दवा के काम में आते हैं। कहीं-कहीं इसकी पत्तियों की बुकनी भोजन में मिलाकर खाते हैं। इसकी लकड़ी बहुत मजबूत नहीं होती, इसी से इसमें बड़े-बड़े खोंड़रे पड़ जाते हैं। इसकी छल के रेशे की रस्सी बनती है और एक प्रकार का कपड़ा भी बुना जाता है। यह वृक्ष भारत वर्ष में मद्नास, बंबई और मध्य प्रदेश में बहुत मिलता है। बरसात में बीज बोने से यह लगाता है और बहुत जल्दी बढ़ता है। इसे गोरख इमली भी कहते हैं। - (लाक्षणिक) उदार पुरुष, बहुत बड़ा दानी
कल्पवृक्ष के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएकल्पवृक्ष के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- see कल्प-तरु
कल्पवृक्ष के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
देखिएः 'कल्पतरु'
उदाहरण
. दीन्हों कल्पवृच्छ-तर छाउँ। . दीन्हों कल्पवृच्छ-तर छाउँ।
कल्पवृक्ष के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- देखिएः 'कल्पतरु'
अन्य भारतीय भाषाओं में कल्पवृक्ष के समान शब्द
उर्दू अर्थ :
शजर-ए-तमन्ना - شجر تمنا
पंजाबी अर्थ :
कलप बिरछ - ਕਲਪ ਬਿਰਛ
गुजराती अर्थ :
कल्पवृक्ष - કલ્પવૃક્ષ
कोंकणी अर्थ :
कल्पवृक्ष
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा