कंजा

कंजा के अर्थ :

कंजा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक कँटीली झाड़
  • कंजी आँख वाला

कंजा के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • having greyish blue eyes

कंजा के हिंदी अर्थ

कणजा

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक कँटीली झाड़ी

    विशेष
    . इसकी पत्तियाँ मिरिस की पत्तियों से कुछ मिलती जुलती कुछ अधिक चौड़ी होती हैं। इसके फूल पीले-पीले होते हैं। फलों के गिर जाने पर कँटीली फलियाँ लगती हैं। इनके ऊपर का छिलका कड़ा और कँटीला होता है। एक एक फली में एक से तीन चार तक बेर के बराबर गोल-गोल दाने होते हैं। दानों के छिलके कड़े और गहरे ख़ाकी धूएँ के रंग के होते हैं। लड़के इन दानों से गोली की तरह खेलते हैं। वैद्य लोग इसकी गूदी को औषध के काम में लाते हैं। यह ज्वर और चर्मरोग में बहुत उपयोगी होती है। अंग्रेज़ी दवाइयों में भी इसका प्रयोग होता है। इससे तेल भी निकाला जाता है जो खुजली की दवा है। इसकी फुनगी और जड़ भी काम में आती है। यह हिंदुस्तान और बर्मा में बहुत होता है और पहाड़ों पर 25000 फुट की ऊँचाई तक तथा मैदानों और समुद्र के किनारे पर होता है। इसे लोग खेतों के बाड़ पर भी रूँधने के लिए लगाते हैं।

  • इस वृक्ष का बीज
  • करंज की फली

देशज ; विशेषण

  • कंजे के रंग का, गहरे ख़ाकी रंग का, जैसे— कंजी आँख

    विशेष
    . इस विशेषण का प्रयोग आँख ही के लिये होता है । २

  • जिसकी आँख कंजे के रंग की हो

    उदाहरण
    . ऐंचा ताना कहे पुकार। कजे से रहियो हुशियार। (कहावत)

  • भूरे या सामान्य से हल्के रंग का (आँखों वाला या आँख)

    उदाहरण
    . मेरी बुआ कंजी हैं।

कंजा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • एक कँटीला जंगली पेड़ जिसमें काँटे होते हैं। इसकी झाड़ी होती है और इसके फल भूरे रंग के होते हैं जो कई औषधियों में काम आते हैं

कंजा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कंजी आँखों वाला
  • एक प्रकार की कटीली झाड़ी, ज्वर, वमन आदि में प्रयुक्त होने वाली एक जड़ी

कंजा के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • एक कँटीली झाड़ी-विशेष

विशेषण

  • कंजे रंग का, गहरे ख़ाकी रंग का
  • जिसकी आँख कंजे रंग की हों

कंजा के मगही अर्थ

विशेषण

  • सफे़द रंग की आँखों वाला, कुर्रा, देखिए : 'बिलरअंक्खा'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा