कपट

कपट के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - कपटौ, कपट्ट

कपट के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • धोखा , छल
  • दुराव

    उदाहरण
    . बिना ही कपट प्रीति बिना ही ।

  • बनावटी व्यवहार

सकर्मक क्रिया

  • काटकर अलग करना , छाँटना

कपट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • fraud, ruse, guile
  • artifice
  • trickery
  • hypocrisy
  • dissimulation

कपट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छिपाने की दूषित मनोवृत्ति, अभिप्राय साधन के लिये हृदय की बात को छिपाने की वृत्ति , छल , दंभ , धोखा

    उदाहरण
    . जो जिय होत न कपट कुचाली । केहि सुहात रथ, बाजि, गजाली । . सती कपट जानेउ सुरस्वामी । सबदरसी सब अंतरजामी ।

  • मन में होने वाला दुराव , छिपाव

कपट के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कपट के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • धोखा

कपट के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • धोखा, छल

कपट के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छल, धोखा. 2. मन के भाव को छिपाना, दुराव

कपट के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छल, धोखा, दुराव

कपट के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छल, धोखा, भुलावा, दुराव, छिपाव, बुरा व्यवहार

Noun, Masculine

  • deceit, fraud, insincerity, trickery.

कपट के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दुरावपूर्ण व्यवहार, बनावटी व्यवहार, छल, धोखा, मन के भाव को छिपाना, दुराव

कपट के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • छल, जालसाजी
  • छद्म

विशेषण

  • बनौआ, कृत्रिम नकली

Noun

  • deceit, fraud, forgery.
  • disguise.

Adjective

  • pseudo, assumed, false, artificial

कपट के मालवी अर्थ

विशेषण

  • छल, जाल।

अन्य भारतीय भाषाओं में कपट के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

कपट - کپٹ

पंजाबी अर्थ :

कपट - ਕਪਟ

धोखा - ਧੋਖਾ

गुजराती अर्थ :

कपट - કપટ

छळ - છળ

दगो - દગો

कोंकणी अर्थ :

कपट

फंसवप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा