करंक

करंक के अर्थ :

करंक के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • सिर का ऊपरी और सामने वाला भाग, मस्तक
  • संन्यासियों का जलपात्र जो धातु, लकड़ी या दरियाई नारियल आदि का होता है, करवा, कमंडलु
  • नारियल की खोपड़ी, नरियरी
  • शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा, अस्थि-पंजर, ठठरी

    उदाहरण
    . चारों ओर दौरे नर आए ढिग टरि जानी ऊँट— के करंक मध्य देह जा दुराई है। जग दुर्गंध कोई ऐसी बुरी लागी जामें बहु दुर्गँध सो सुगंध लौ सराही है। . कागा रे करंक परि बोलइ। खाइ मास अरु लगही डोलइ।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोज में अनाहुत रूप में डटने और भोजन किए बिना न हटने वाला व्यक्ति, कँगला

करंक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खोपड़ी
  • कंकाल, ठठरी
  • कंगाल

करंक के मैथिली अर्थ

करङ्क

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कंकाल

Noun, Masculine

  • skeleton

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा