kartoyaa meaning in braj

करतोया

करतोया के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

करतोया के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक नदी

करतोया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हिमालय से निकलने वाली असम और बंगाल राज्य की एक विशेष नदी

    विशेष
    . यह जलपाईगुड़ी के जंगलों से निकलकर रंगपुर होती हुई, बोगड़ा जिले के दक्षिण हलहलिया नदी में मिलती है। यहाँ से इसकी कई शाखाएँ हो जाती हैं। फूलझर नाम से एक शाखा अत्राई नदी में मिलती है। कोई इसी फूलझर को करतोया की धारा मानते हैं। यह नदी बहुत पवित्र मानी गई है। वर्षा में सब नदियों का अशुचि होना कहा गया है पर यह वर्षा काल में भी पवित्र मानी गई है, इसी से इसका नाम 'सदानीरा' या 'सदानीरवहा' भी है। इसके विषय में यह कथा है कि पार्वती के पाणिग्रहण के समय शिवजी के हाथ से गिरे हुए जल से इसकी उत्पत्ति हुई, इसी से इसका नाम 'करतोया' पड़ा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा