कस्तूरी

कस्तूरी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कस्तूरी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार की चमेली
  • एक सुगंधित द्रव्य

    विशेष
    . यह एक प्रकार के मृग से निकलता है जो हिमालय पर गिलगित्त से आसाम तक ८००० से १२००० फुट की ऊँचाई तक के स्थानों तथा तिब्बत और मध्य एशिया में साइबेरिया तक अर्थात् बहुत ठंड़े स्थानों में पाया जाता है। यह मृग बहुत चंचल और छलाँग मारने वाला होता है। डील-डौल में यह साधारण कुत्ते के बराबर होता है और रात को चरता है। नर मृग की नाभि के पास एक गाँठ होती है जिसमें भूरे रंग का चिकना सुगंधित द्रव्य संचित रहता है। यह मृग जनवरी में जोड़ा खाता है औऱ इसी संय इसकी नाभि में अधिक मात्रा से सुगधित द्रव्य मिलता है। शिकारी लोग इस मृग का शिकार कस्तूरी के लिए करते हैं। शिकार लेने पर इसकी नाभि काट ली जाती है फिर शिकारी लोग इसमें रक्त आदि मिलाकर उसे सुखाते हैं। अच्छी से अच्छी कस्तूरी में भी मिलावट पाई जाती है। कस्तूरी का नाफ़ा मुर्गी के अंडे के बराबर होता है। एक नाफ़े में लगभग आधौ छटाँक कस्तूरी निकलती है। कस्तूरी के समान सुगंधित पदार्थ कई एक अन्य जंतुओं की नाभियों से भी निकलता है। वैद्यक में तीन प्रकार की कस्तूरी मानी गई है, कपिल (सफेद), पिंगल और कृष्ण नेपाल की क्स्तूरी कपिल, कश्मीर की पिंगल और कामरूप (सिकिम, भूटान आदि) की कृष्ण होती है। कस्तुरी स्वाद में अड़वी और बहुत गरम होती है। यह वात पित्त, शीद, छर्दि आदि के लिएबहुत उपकारी मानी गई है पर विशेषकर द्रव्यों को सुगंधित करने के काम में आती है।

    उदाहरण
    . कस्तूरी कुंडल बसे मृग ढूँढै वन माहि,ऐसे घट घट राम हैं दुनिया देखे नाहि।

  • कस्तूरी मृग की नाभि

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का हिरन जिसकी नाभि से कस्तूरी निकलती है

    विशेष
    . यह ढाई फुट ऊँचा होता है। इसका रंग काला होता है जिसके बीच में लाल और पीली चित्तियाँ होती हैं। यह बड़ा डरपोक और निर्जनप्रिय होता है। इसकी टाँगे बहुत पतली और सीधी होती हैं जिससे कभी-कभी घुटने का जोड़ बिलकुल दिखाई नहीं पड़ता। यह कश्मीर, नेपाल, आसाम, तिब्बत, मध्य एशिया और साइबेरिया आदि स्थानों में होता है। सहयाद्रि पर्वत पर भी कस्तूरी मृग कभी कभी देखे गए हैं। तिब्बत के मृग की कस्तूरी अच्छी समझी जाती है।

कस्तूरी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कस्तूरी से संबंधित मुहावरे

कस्तूरी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • musk

कस्तूरी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कस्तूरी

विशेषण

  • चालाक

कस्तूरी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक सुगंधित पदार्थ जो नर हिरन की नाभि में पाया जाता है

कस्तूरी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हिरण की नाभि से प्राप्त होने वाला सुंगन्धित पदार्थ

कस्तूरी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • हरिणक नाभिमे प्राप्य एक सुगन्धि-द्रव्य

Noun

  • musk.

कस्तूरी के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • एक सुगन्धित द्रव्य जो एक प्रकार के मृग की नाभि से निकलता है।

अन्य भारतीय भाषाओं में कस्तूरी के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मुश्क - مشک

पंजाबी अर्थ :

कसतूरी - ਕਸਤੂਰੀ

गुजराती अर्थ :

कस्तूरी - કસ્તૂરી

कोंकणी अर्थ :

कस्तूरी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा