ke.nchu.aa meaning in hindi
केंचुआ के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक बरसाती कीड़ा जो लगभग एक बित्ते का होता है
विशेष
. इसके अनेक प्रकार होते हैं। यह एक बालिश्त भर या इससे आधिक लंबा होता है। इसके शरीर में हड्डी नहीं होती। यह कभी अपने शरीर को सिकोड़ लेता है और कभी लंबा कर देता है। यह मिट्टी ही खाता है। इससे पीले रंग की एक लसदार वस्तु निकलती है जो रात को चमकती है।उदाहरण
. केंचुआ किसानों के लिए उपयोगी होता है। - केंचुए के आकार का सफे़द कीड़ा जो पेट से मल द्वारा बाहर निकलता है
केंचुआ के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- an earthworm
केंचुआ के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रसिद्ध कीड़ा
केंचुआ के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक बरसाती कीड़ा जो सिकुड़कर फैलकर रेंगता है और जिसकी देह में हड्डी नहीं होती
केंचुआ के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक सफ़ेद कीड़ा जो पेट से मल के साथ निकलता है
केंचुआ के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गीली मिट्टी में रहने वाला सर्पाकृति-चिकनी चमड़ी वाला चार-छह इंच का लंबा जीव
केंचुआ के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक बरसाती कीड़ा
केंचुआ के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- साँप की केंचुल
- चोली, आँगी
Noun, Masculine
- slough
- bodice, blouse, robe
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा