खाना

खाना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

खाना के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोज्य पदार्थ

सकर्मक क्रिया

  • भोजन करना
  • काटना
  • कुतरना
  • चबाना
  • बिगाड़ना
  • उड़ाना
  • व्यय करना
  • घूस लेना

खाना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to eat
  • to live on (e.g. साँप हवा खाता है)
  • to corrode
  • to misappropriate (e.g. पैसा खाना)
  • to sting (as by a venomous insect)
  • to destroy
  • to squander, to take a bribe

खाना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • आहार को मुँह में चबाकर निगलना, भोजन करना, भक्षण करना, पेट में डालना

    विशेष
    . इसका प्रयोग घन पदार्थों के लिए होता है, द्रव के लिए नहीं, यद्यपि किसी के मुँह से (अधिकतर बँगला में ) 'जल खाना' आदि सुना जाता है। . 'खाना' क्रिया का प्रयोग कभी-कभी अकर्मक के समान भी होता है। जैसे—वह खाने गया है।

  • हिंसक जंतुओं का शिकार पकड़ना और भक्षण करना

    उदाहरण
    . उस बकरी को शेर खा गया।

  • विषैले कीड़ों का काटना, डसना

    विशेष
    . विषैले कीड़ों के काटने के अर्थ में केवल 'काला' (साँप) के साथ इस क्रिया का प्रयोग होता है। जैसे—तुझे काला खाया। उदाहरण—(क) आजुहि मेरे घर केलन आई। जात कहूँ कारे तेहि खाई—सूर (शब्द॰) (ख) ताकी माता खाई कारे। सो मर गई शाप के मारे।—सूर (शब्द॰)। पर अलंकृत या मुहावरेदार भाषा में अत्युक्ति का भाव लेकर इस क्रिया से खटमल, मच्छड़ आदि का बहुत काटना भी व्यक्त किया जाता है। जैसे—(क) आज रात खटमलों ने खा डाला। (ख) यहाँ तो मच्छर खाए डालते हैं।

  • किसी इंद्रिय या अंग को उसके अरुचिकर विषय उपस्थित करके पीड़ित करना, बातों से तंग करना, दिक करना, कष्ट देना

    उदाहरण
    . तुम तो हमारे कान खा गए। . क्यों सिर खाते हो।

  • (कीडों का) किसी वस्तु को कुतरना या काटना, जैसे—किताब को कीड़े खा गए, लकड़ी को दीमक खा गए
  • मुँह में रखकर रस आदि चूसना, चबाना, जैसे—पान खाना, तंबाकू खाना
  • नष्ट करना, बर्बाद करना, सत्यानाश करना

    उदाहरण
    . क्रोध मनुष्य को खा जाता है। . तुम्हारी चालाकी तुम्हें ही खा गई।

  • उड़ा देना, दूर कर देना, न रहने देना

    उदाहरण
    . चूना दीवार के रंग को खा गया।

  • आघात, प्रहार, वेग आदि सहन करना

    उदाहरण
    . जिंदगी में मैंने बहुत गम और धक्के खाए हैं। . बचपन में मैंने बहुत गाली-मार खाई है।

  • ख़र्च करना, उडाना

    उदाहरण
    . वेतन में से कुछ बचाते भी हो कि सब खा डालते हो ?

  • ख़र्च करवाना, रुपया लगाना

    उदाहरण
    . यह मकान उनकी सारी कमाई खा गया।

  • बेईमानी से रुपया पैदा करना, रिश्वत आदि लेना

    उदाहरण
    . अमल और नौकर-चाकर सब जगह खाते पीते हैं।

  • अमाना, समाना, अँटाना, खपाना, भरना

    उदाहरण
    . छोटी सी कुप्पी पाँच सेर घी खा गई।

  • किसी काम को करते हुए उसके किसी अंग को छोड़ जाना, जैसे—लिखने-पढ़ने में किसी अक्षर को छोड़ जाना

    उदाहरण
    . तुम लिखने में कई अक्षर खा गए हो।

  • घर में किसी नए व्यक्ति के आगमन होते ही उसी घर के किसी सदस्य का निधन हो जाना

    उदाहरण
    . पैदा होते ही वह अपनी माँ को खा गई।

  • चिंता, बीमारी आदि से शरीर पर कुप्रभाव पड़ना या किसी की मृत्यु होना

    उदाहरण
    . बहू की मृत्यु के बाद ही माँ को चिंता खा गई।

  • परोसा हुआ भोजन करना

    उदाहरण
    . कथा समाप्ति के बाद भक्त गण पंगत में बैठकर खा रहे थे।

  • वस्तु, समय आदि का सही उपयोग न करना

    उदाहरण
    . वह मेरे दो घंटे खा गया।

  • हज़म करना, मार लेना, हड़प जाना

    उदाहरण
    . वे कोठी का बहुत रुपया खा गए।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • खाद्य-पदार्थ, आहार, भोजन

    उदाहरण
    . गाँव की अपेक्षा शहरों में खाने की वस्तुएँ बहुत महँगी हैं।

  • खाने की क्रिया

    उदाहरण
    . हमने जंगल में शेर को कुत्ते का खाते हुए देखा।

  • दिन में प्रायः दो बार नियत समय पर लिया जाने वाला संपूर्ण आहार

    उदाहरण
    . माँ खाना तैयार करके पिताजी का इंतजार कर रही हैं।

  • सामान्य रूप से किसी जीव द्वारा ग्रहण किया जाने वाला खाद्य या पेय

    उदाहरण
    . हाथी और चींटी के खानेमें बहुत अंतर है।

खाना से संबंधित मुहावरे

खाना के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोजन

खाना के कन्नौजी अर्थ

खानो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोजन

सकर्मक क्रिया

  • भोजन करना, भक्षण करना

खाना के बुंदेली अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • भोजन करना

अन्य भारतीय भाषाओं में खाना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

खाणा - ਖਾਣਾ

खाना - ਖਾਨਾ

गुजराती अर्थ :

खावुं - ખાવું

भोजन - ભોજન

खानुं - ખાનું

उर्दू अर्थ :

खाना - کھانا

ख़ूराक - خوراک

ख़ाना - خانہ

कोंकणी अर्थ :

खावप

खाण

जेवण

कुरकूट

खण (वटणींत) (आरमारीत)

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा