खबर

खबर के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी
  • अथवा - खबरि

खबर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सूचना, हाल, समाचार, संदेश

खबर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • news, information

खबर के हिंदी अर्थ

ख़बर

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • समाचार, वृत्तांत, हाल
  • सूचना, ज्ञान, जानकारी

    उदाहरण
    . हमें क्या खबर कि आप आए हुए हैं। . उन्हें इन बातों की क्या खबर है।

  • भेजा हुआ समाचार, सँदैसा
  • चेत, सुधि, संज्ञा, पता, खोज

    उदाहरण
    . उन्हें अपने तन की भी खबर नहीं रहती।

  • मुहम्मद साहब प्रवचन, हदीस
  • किसी उद्देश्य से कही या कहलाई हुई या लिखित या सांकेतिक कोई महत्वपूर्ण बात
  • वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो
  • जबानी कहलाया हुआ समाचार
  • वह बात आदि जो किसी को किसी विषय का ज्ञान या परिचय कराने के लिए कही जाए
  • हाल-चाल
  • वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे
  • किसी घटना का विवरण या वृत्तांत; हाल
  • समाचार; जानकारी; सूचना; पता; खोज
  • चेतना
  • किसी से हाल मालूम करना
  • पैगाम; संदेश
  • समाचार-पत्रों या टीवी में प्रकाशित-प्रसारित होने वाली घटनाओं का ब्योरा
  • इस प्रकार कहीं भेजा जानेवाला हाल, पैगाम, संदेश
  • वृत्तान्त, हाल, जैसे-वहाँ पहुँचते ही वहाँ की खबर देना

खबर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

खबर के अवधी अर्थ

  • समाचार, चिंता, पता

खबर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वृतान्त, हाल, सन्देश, समाचार,

खबर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • समाचार, जानकारी

Noun, Feminine

  • news, information.

खबर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • समाचार, हाल, होश, चेत, पता

खबर के ब्रज अर्थ

खबरि, खबरिया

स्त्रीलिंग

  • समाचार

    उदाहरण
    . आवति खबरि सु भौंह की निरखि सरासन बाम।

  • सुधि

    उदाहरण
    . तन को न मोह धरै मन की खबरि भूली ।

  • संदेशा

खबर के मालवी अर्थ

  • समाचार, वृत्तांत, खबर, संदेश, सूचना, जानकारी, देखभाल, निगरानी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा