खग

खग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

खग के मैथिली अर्थ

संज्ञा, आलंकारिक

  • पक्षी

Noun, Classical

  • bird

खग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a bird

खग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षी, चिड़िया
  • आकाश में चलने वाली वस्तु या व्यक्ति, अंतरिक्ष या हवा में विचरण करने वाला
  • गंधर्व
  • बाण, तीर
  • ग्रह, तारा, सितारा
  • बादल
  • देवता
  • सूर्य
  • चंद्रमा
  • महादेव
  • शलभ
  • वायु, हवा

    उदाहरण
    . खग रवि खग शशि खग पवन खग अंबुद खग देव। खग विहंग हरि सुतरु तजि खग उर सेंबल सेव।

  • खड्ग, खंग

    उदाहरण
    . नव ग्रहन मद्धि जनु सूर तोष, खग ध्रंम क्रंम संमर अदोष।


विशेषण

  • आकाशचारी, नभगामी

खग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षी

खग के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षी

    उदाहरण
    . खग जानै खग ही की भाषा

खग के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षी

खग के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गंधर्व

    उदाहरण
    . कृपा मागर ताकी मति यो प्रीत खगनि खगी।

  • सूर्य
  • चंद्र
  • ग्रह
  • देवता
  • बादल
  • वायु
  • बाण

अकर्मक क्रिया

  • गड़ना, चुभना

    उदाहरण
    . जैसी छबि स्याम की खगी है तेरी आँखिन में, ऐसी छवि तेरी स्याम आँखिन खगी रहै।

  • चित्त में बैठना

    उदाहरण
    . खगन लगी है लगी लगन हिये सों नेकु, लगन लगी है कछ पी सों प्रान प्यारी की।

खग के मगही अर्थ

खग्ग

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चिड़िया, पक्षी

खग के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पक्षी, चिड़िया

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा