खल

खल के अर्थ :

खल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खल, खरल, खर्जा-मडाई करने का स्थान, खलिहान, आँगन, वर्ष में दो बार लुहार, ढोली आदि को दी जाने वाली मजदूरी, दुष्ट, दुर्जन, नीच, निर्लज्ज, क्रूर, धोखबाज, अधम

खल के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • wicked, vile, mischievous

Noun, Masculine

  • a mortar
  • villain

खल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • क्रूर, कठोर
  • नीच, अधम
  • क्रूर और दुष्ट स्वभाववाला, दुर्जन, पाजी, लुच्चा, दुष्ट
  • चुगलखोर
  • निर्लज्ज, बेहया
  • धोखेबाज, फरेबी

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पत्थर का बड़ा टुकड़ा

    उदाहरण
    . इतै मान यह सूर महा शठ हरिनग बदलि महा खल आनत ।

  • सूर्य
  • सोनारों का किटकिना नाम का ठप्पा
  • तमाल का पेड़
  • धतूरा
  • खलिहान
  • कोठिला
  • धूलिपुंज
  • युद्ध , लड़ाई
  • तलछट ९
  • पृथ्वी
  • स्थान
  • खरल

खल से संबंधित मुहावरे

खल के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • दुष्ट

खल के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • दुष्ट
  • दुष्ट व्यक्ति

खल के गढ़वाली अर्थ

खळ, खऽळू

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चौक, आंगन, खलिहान, पत्थर बिछाकर बनाया गया आंगन

Noun, Masculine

  • a courtyard, a open space in front of house.

खल के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • खाली, रिक्त. धातु रूप, दुष्ट

खल के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • अधम दुष्ट

    उदाहरण
    . चित चाहत पै मिलते न बन, खल अंतर कंद्रप क्रूर हने ।

खल के मगही अर्थ

संज्ञा

  • औषधि, मसाला आदि कूटने का लकड़ी, पत्थर अथवा धातु का कुंडा; आलमारी, टेबुल आदि में बने सामान रखने के अलग-अलग खाने, दची; (देश) प्रभेद, प्रकार, किस्म

हिंदी ; विशेषण

  • दुष्ट, दुराशय; नीच, क्षुद्र, क्रूर; अधम, दुराचारी

    उदाहरण
    . तीन खल के सारी


प्रत्यय

  • तीन प्रकार की साड़ी

खल के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • दुष्ट जन, दुर्जन

Noun

  • Evil man.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा