खरिया

खरिया के अर्थ :

खरिया के मगही अर्थ

  • सफेद मिट्टी का ढेला

खरिया के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कंडे की राख
  • पतली रस्सी से बनी हुई जाली जो घास, भूसा आदि बाँधने के काम आती है, पाँसी

    उदाहरण
    . कृशगात ललात जो रोटिन को घर वात धरे खुरपा खरिया।

  • झोली, थैली

देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह लकड़ी जिसकी सहायता से नाँद में चील कसकर भरते या दबाते हैं
  • एक जंगली जाति

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खड़िया

    उदाहरण
    . खरिया, खरी, कपूर सब, उचित न पिय तिय त्याग। कै खरिया मोही मेलि, कै विमल विवेक बिराग।

खरिया के गढ़वाली अर्थ

  • पशुओं के खुर पकने की बीमारी

  • foot disease of hoofed animal.

खरिया के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गुप्ता जाति का गोत्र, रस्सी का जालीदार बँधना

खरिया के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खड़िया मिट्टी, रस्सी की बनी जाली जिसमें भूसा आदि बाँधकर ले जाते है, लिखने या पोतने की सफ़ेद मुलायम मिट्टी

खरिया के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • देखिए: 'खडिया'
  • रस्सी से बनी झोली, पॉसी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा