खिलाड़ी

खिलाड़ी के अर्थ :

खिलाड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a player, sportsman

खिलाड़ी के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जो खेल खेलता हो, खेलने वाला खिलाड़ी
  • कुश्ती लड़ने, पटा बनेठी खेलने या इसी प्रकार के और काम करने वाला व्यक्ति
  • जादूगर, बाज़ीगर
  • किसी खेल प्रतियोगिता में किसी पक्ष या दल की ओर से खेलने के लिए सम्मिलित होने वाला व्यक्ति

    उदाहरण
    . सचिन क्रिकेट के एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं।

  • कसरतें करने, रस्सी पर चलने आदि जैसे खेल-तमाशों का प्रदर्शन करके लोगों का मनोरंजन करने वाला व्यक्ति
  • वह जो खेल खेलता हो, किसी खेल दल का सदस्य, बाज़ीगर, मंझा हुआ व्यक्ति

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बैलों की एक जाति जो खानदेश, मैसूर और हैदराबाद के पहाड़ी भागों में होती है

विशेषण

  • खेलने वाला
  • खिलवाड़ करने वाला
  • खेल में निपुण या कुशल
  • दक्ष; करतबी; बाज़ीगर
  • विनोदी

खिलाड़ी के बुंदेली अर्थ

विशेषण

  • खेलने के स्वभाव वाला

खिलाड़ी के ब्रज अर्थ

खिलारी

विशेषण

  • खेलने वाला , खेलप्रिय

    उदाहरण
    . केसरी चीर पर अबिर मानौं पर्यो, खेलत फागु डारो खिलारी।

अन्य भारतीय भाषाओं में खिलाड़ी के समान शब्द

गुजराती अर्थ :

खेलाड़ी - ખેલાડી

उर्दू अर्थ :

खिलाड़ी - کھلاڑی

कोंकणी अर्थ :

खेळपी

खेळगडो

पंजाबी अर्थ :

खिडारी - ਖਿਡਾਰੀ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा